12.7 C
Munich

चेन्नई को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? हैदराबाद से हार के बाद बन रहा ये समीकरण

Must read


होमखेलक्रिकेट

CSK को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? SRH से हार के बाद समीकरण

Last Updated:

CSK IPL 2026 Playoff Scenario: चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 मुकाबले खेल लिए हैं और उसके 12 अंक हैं. अब उसका आईपीएल 2026 में एक ही लीग मुकाबला बाकी है. चेन्नई की यह भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी. टॉप-4 में जगह बनाने के लिए चेन्नई को यह मुकाबला जीतना ही होगा, साथ ही उसे उम्मीद करनी होगी कि बाकी टीमों के नतीजे भी उसके पक्ष में रहें, जिससे बेहतर रन रेट के साथ वो टॉप-4 में जगह बना ले.

Zoom

चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ समीकरण.

नई दिल्ली. चेपॉक स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया. इस हार से चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बहुत बड़ा झटका लगा है. अगर सीएसके यह मैच जीत जाती, तो उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती, लेकिन अब उनकी राह बेहद मुश्किल हो गई है. हैदराबाद की इस जीत से खुद अपने साथ-साथ गुजरात टाइटंस को भी प्लेऑफ का टिकट दिला दिया, जिससे अब सिर्फ एक आखिरी स्पॉट खाली बचा है.

चेन्नई के पास अब क्या रास्ता?
हैदराबाद से हारने के बाद चेन्नई ने 13 मैच खेल लिए हैं और टीम के केवल 12 पॉइंट्स हैं. अब लीग स्टेज में उनका सिर्फ एक मैच बचा है, जो 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होना है. अगर चेन्नई वह मैच जीत भी जाती है, तो वह ज्यादा से ज्यादा 14 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी.

हालांकि, सिर्फ 14 अंक हासिल कर लेने से उसकी प्लेऑफ में एंट्री नहीं होगी, क्योंकि अब सीएसके की किस्मत खुद उनके हाथ में नहीं है, बल्कि उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों और बेहतर नेट रनरेट पर निर्भर रहना होगा. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को के लिए क्या समीकरण बन रहे हैं, चलिए जानते हैं…



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article