Last Updated:
CSK vs SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में सनराइजर्स की बल्लेबाजी के दौरान हेनरिक क्लासेन और संजू सैमसन के बीच लड़ाई हो गई. घटना तब की है जब संजू ने नूर अहमद की गेंद पर क्लासेन को स्टंप आउट किया था.
संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच हुई बहस
नई दिल्ली: कप्तान पैट कमिंस की दमदार गेंदबाजी के बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की धुआंधार बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. आईपीएल 2026 के 63वें मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए थे. सनराइजर्स ने एक ओवर पहले ही 181 रन बनाकर मैच को जीत लिया. चेपॉक में खेले गए इस मैच में माहौल तब गर्म हो गया था जब संजू सैमसन ने सनराइजर्स के हेनरिक क्लासेन को स्टंप आउट किया.
About the Author

Jitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


