Last Updated:
Ishan Kishan Video: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करो या मरो के मैच में ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दमदार बल्लेबाजी की. ईशान ने 47 गेंद में 70 रन बनाए, जिसकी मदद से सनराइजर्स ने 1 ओवर पहले सीएसके को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली. मैच के बाद अब ईशान किशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ईशान किशन का सीएसके के खिलाफ वीडियो वायरल
नई दिल्ली: ईशान किशन की दमदार बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली. मुकाबला सीएसके के होमग्राउंड चेपॉक में खेला गया था. मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. इस स्कोर के जवाब में सनराइजर्स के लिए ईशान किशन ने 47 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 70 रन बनाए, जिससे टीम ने 1 ओवर पहले ही 181 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.
मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन चेपॉक में मैच देखने आए दर्शकों की तरफ पहले मुंह से सिटी बजाई, जिसे सीएसके के फैंस विसिल पोडू भी कहते हैं. इसके बाद उन्होंने उन्होंने हाथ से घर का शेप बनाया और उन्हें हाथ हिलाते हुए ऐसा इशारा किया जैसे कि वह वहां से जाने के लिए कह रहे हों. मैच के बाद जीत के जश्न का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ यूजर्स ये कह रहे हैं कि ईशान ने सीएसके के फैंस को ट्रोल किया है तो कुछ उनका समर्थन भी दिखाया है.


