9.5 C
Munich

स्कोर जीत के लायक नहीं था… गिरते विकेटों ने बिगाड़ा खेल, ऋषभ पंत ने हार के लिए खुद को कोसा

Must read


होमखेलक्रिकेट

स्कोर जीत के लायक नहीं था… गिरते विकेटों ने बिगाड़ा खेल, पंत ने कोसा

Last Updated:

Rishabh Pant statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की हार के बाद स्वीकार किया कि पिच की स्थिति के अनुसार 170-180 रनों का स्कोर जरूरी था, लेकिन लगातार गिरते विकेटों ने खेल बिगाड़ दिया. पंत ने विपक्षी गेंदबाजों की सराहना की और अपनी टीम के खराब प्रदर्शन पर निराशा जताई. हालांकि, उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि टूर्नामेंट अभी शुरुआती दौर में है और टीम कैंप में सकारात्मकता बरकरार है, जिससे वे जल्द ही मजबूत वापसी करेंगे.

Zoom

ऋषभ पंत ने हार के बाद खुद को कोसा.

नई दिल्ली. ऋषभ पंत गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली सात विकेट से हार के बाद निराश हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पंत का कहना है कि उनकी टीम ने इतना स्कोर ही नहीं बनाया जिसको बाद में उनके गेंदबाज डिफेंड कर सकें. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर की कमाल की बल्लेबाजी से गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से शिकस्त दी. लखनऊ की चार मैचों में यह दूसरी हार है.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने स्वीकार किया कि उनकी टीम बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं बना सकी. उन्होंने विपक्षी टीम की गेंदबाजी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पिच पर 170 से 180 रनों का स्कोर एक चुनौतीपूर्ण और अच्छा स्कोर होता. हालांकि, लगातार गिरते विकेटों के कारण टीम पर दबाव बढ़ता गया और वे उस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए. पंत ने जोर देकर कहा कि खेल के दौरान वापसी के मौके तो मिले थे, लेकिन टीम उन अवसरों का फायदा उठाने में पूरी तरह नाकाम रही.

ऋषभ पंत ने हार के बाद खुद को कोसा.

सुपर जायंट्स को आठ विकेट पर 164 रन पर रोकने के बाद टाइटंस ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर चार मैचों में दूसरी जीत दर्ज की. गिल ने 40 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने के अलावा पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन (15) के साथ 31 गेंद में 45 और दूसरे विकेट के लिए जोस बटलर (60) के साथ 58 गेंद में 84 रन की साझेदारी की. बटलर ने 37 गेंद की पारी में 11 चौके लगाए. सुपर जायंट्स के लिए दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली.

बल्लेबाजी क्रम के बारे में बात करते हुए पंत ने अपनी टीम पर पूरा भरोसा जताया और कहा कि टूर्नामेंट अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव डालने की जरूरत नहीं है. उन्होंने विशेष रूप से सीनियर खिलाड़ियों का बचाव करते हुए कहा कि वे जानते हैं कि कठिन परिस्थितियों से कैसे निपटना है. भले ही कुछ मौकों पर प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक न रहा हो, लेकिन टीम कैंप में आपसी विश्वास और सकारात्मकता पूरी तरह बनी हुई है. उन्हें यकीन है कि टीम जल्द ही मजबूती से वापसी करेगी.

सुपर जायंट्स के लिए एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 30 रन का योगदान दिया. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया. कप्तान ऋषभ पंत (18), निकोलस पूरन (19), अब्दुल समद (18) और मुकुल चौधरी (18) ने क्रीज पर समय बिताने के बाद अपने विकेट गंवा दिए.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article