12.7 C
Munich

12 साल विश्वास के… देश भर में BJP का मेगा प्लान तैयार, मैदान में मिलेंगे अब सभी मंत्री-सांसद

Must read


होमताजा खबरदेश

12 साल विश्वास के… BJP का मेगा प्लान तैयार, मैदान में मिलेंगे प्रतिनिधि

Last Updated:

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी देशभर में बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ नाम से चलने वाला यह अभियान 5 जून से 21 जून तक चलेगा. इसमें केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे. बीजेपी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने की तैयारी में है.

Zoom

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हर मंडल में पौधारोपण कार्यक्रम होंगे.

Modi Government 12 Years: केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी अब देशभर में बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है. इस अभियान का नाम ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ रखा गया है. बीजेपी की तैयारी है कि सरकार की योजनाओं और पिछले 12 साल की उपलब्धियों को सीधे जनता तक पहुंचाया जाए. इसके लिए 5 जून से 21 जून तक देशभर में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

सूत्रों के मुताबिक, इस अभियान में बीजेपी के बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक सीधे मैदान में उतरेंगे. पार्टी गांव से लेकर शहर और मंडल स्तर तक लोगों के बीच पहुंचने की तैयारी कर रही है. बीजेपी चाहती है कि सरकार के काम और योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचे. पार्टी की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि सभी जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर संवाद करेंगे.

  1. सांसदों को अपने क्षेत्र की हर विधानसभा में एक दिन बिताने को कहा गया है, जबकि विधायकों को हर मंडल में जाकर लोगों से मिलने के निर्देश दिए गए हैं. इस अभियान के दौरान कई बड़े कार्यक्रम भी होंगे. 8 और 9 जून को दिल्ली में मीडिया संवाद कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद 11 और 12 जून को एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री मीडिया से बातचीत करेंगे.
  2. इन कार्यक्रमों में मोदी सरकार के 12 साल के कामकाज और उपलब्धियों को सामने रखा जाएगा. बीजेपी इस अभियान को सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहती. पार्टी की तरफ से वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा और विकसित भारत संकल्प सम्मेलन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.
  3. नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर इन कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा तीन दिन के जनकल्याण शिविर भी लगाए जाएंगे. इनमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा. खास तौर पर गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर रहेगा.
  4. बीजेपी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी अलग अभियान चलाएगी. इसके तहत कई जगहों पर प्राकृतिक खेती से जुड़ी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. वहीं 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हर मंडल में पौधारोपण कार्यक्रम होंगे.
  5. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी है. पार्टी ने हर मंडल में योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ा जा सके. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस पूरे अभियान को पर्यावरण और स्वदेशी सोच से जोड़कर भी पेश करना चाहती है.

कार्यकर्ताओं को काफिले से बचने की सलाह

बीजेपी ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बड़े काफिलों से बचने, कार पूलिंग करने, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है. बीजेपी का मानना है कि यह अभियान सिर्फ सरकार की उपलब्धियां बताने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का भी बड़ा जरिया बनेगा.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article