12.7 C
Munich

Air India | Boeing 787 | Fuel Control बोइंग 787 का फ्यूल स्‍विच बना बड़ा खतरा! DGCA ने ग्राउंड किया एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर, सिएटल लैब में होगी जांच

Must read


होमताजा खबरदेश

बोइंग 787 का फ्यूल स्‍विच बना खतरा! DGCA ने ग्राउंड किया एयर इंडिया का प्‍लेन

Last Updated:

एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में तकनीकी खामी मिलने के बाद डीजीसीए ने बड़ा कदम उठाया है. विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और अब स्विच की जांच के लिए बोइंग की सिएटल लैब में भेजा जा रहा है. यह जांच डीजीसीए अधिकारियों की निगरानी में होगी.

Zoom

डीजीसीए ने बोइंग 787 के फ्यूल कंट्रोल स्विच को जांच के लिए सिएटल भेजने का फैसला किया है.

Air India News: एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में सामने आई एक तकनीकी खामी ने देश की एविएशन सिक्‍योटिी एजेंसीज की चिंता बढ़ा दी है. डायरेक्‍टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने इस मामले को न केवल बेहद गंभीर माना है, बल्कि एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान वीटी-एएनएक्स को ग्राउंड कर दिया है. अब इस विमान के फ्यूल कंट्रोल स्‍विच की जांच अमेरिका के सिएटल स्थित बोइंग की ओईएम लैब में डीजीसीए अधिकारियों की निगरानी में कराई जाएगी.

दरअसल, यह मामला 2 फरवरी 2026 का है. उस दिन एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-132 लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली थी. उड़ान से पहले पायलटों ने विमान के बाएं फ्यूल कंट्रोल स्‍विच में असामान्य खामी नोटिस की गई. डिफेक्‍ट रिपोर्ट के मुताबिक, स्‍विच ‘रन’ स्थिति में ठीक से लॉक नहीं हो रहा था और हल्का दबाव देने पर ‘कटऑफ’ की तरफ खिसक जा रहा था. पायलटों ने स्‍विच को दो बार सेट करने की कोशिश की, लेकिन वह सही तरीके से लॉक नहीं हुआ.

फिर क्‍या हुआ… 

  1. तीसरी कोशिश में स्‍विच ठीक से लॉक हुआ, जिसके बाद विमान ने उड़ान भरी और सुरक्षित रूप से बेंगलुरु पहुंच गया. हालांकि, इस घटना ने विमान सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया.
  2. घटना के तुरंत बाद एयर इंडिया ने संबंधित फ्यूल कंट्रोल स्‍विच मॉड्यूल को विमान से हटाकर जांच शुरू की. बोइंग और एयर इंडिया की तकनीकी टीम ने डीजीसीए अधिकारियों की मौजूदगी में स्‍विच की फंक्शनल टेस्टिंग की.
  3. शुरुआती जांच में बोइंग ने दावा किया कि स्‍विच डिजाइन के अनुसार काम कर रहा है और ऑपरेशन के लिए सुरक्षित है. लेकिन डीजीसीए इस निष्कर्ष से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुई.
  4. डीजीसीए ने साफ कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे ऊपर है और किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जाएगा. इसी वजह से अब स्‍विच को अमेरिका भेजकर बोइंग की ओईएम लैब में दोबारा टेस्टिंग कराई जाएगी.
  5. डीजीसीए के अधिकारी खुद सिएटल जाकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे. इस मामले की गंभीरता इसलिए भी ज्यादा मानी जा रही है क्योंकि जून 2025 में एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 हादसे के बाद बोइंग 787 के फ्यूल कंट्रोल स्‍विच सिस्टम पर पहले से सवाल उठ रहे हैं.

क्‍या फ्यूल कंट्रोल स्विच की वजह से अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्‍लेन क्रैश हुआ था? 
अहमदाबाद से लंदन जा रही उस फ्लाइट में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्‍विच ‘रन’ से ‘कटऑफ’ स्थिति में चले गए थे. इससे इंजनों में फ्यूल सप्लाई बंद हो गई और विमान क्रैश हो गया. उस हादसे में 260 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. उस भीषण हादसे के बाद डीजीसीए ने एयर इंडिया के पूरे बोइंग 787 बेड़े की विशेष जांच कराई थी. उस समय सभी विमानों के फ्यूल स्‍विच चेक किए गए थे और कोई बड़ी तकनीकी खराबी सामने नहीं आई थी. लेकिन फरवरी 2026 की यह नई घटना फिर से फ्यूल कंट्रोल स्विच में सवाल खड़े कर दिए.

फ्यूल कंट्रोल स्‍विच का किसी एयरक्राफ्ट में क्‍या काम होता है? 
एविएशन एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, बोइंग 787 में लगे फ्यूल कंट्रोल स्‍विच बेहद सेंसिटिव सिस्टम का हिस्सा होते हैं. इनका इस्तेमाल इंजनों में फ्यूल सप्लाई शुरू या बंद करने के लिए किया जाता है. सामान्य स्थिति में इन स्‍विचों को ‘लिफ्ट एंड मूव’ तकनीक के जरिए ऑपरेट किया जाता है ताकि गलती से इन्हें बंद न किया जा सके. आपको बता दें कि अमेरिकी एविएशन रेगुलेटर एफएए ने भी साल 2018 में बोइंग के कई मॉडलों के फ्यूल स्‍विच लॉकिंग सिस्टम को लेकर सलाह जारी कर चुका है. बोइंग के इन मॉडल्‍स में 787 भी शामिल था.

इस मसले पर एयर इंडिया का क्‍या कहना है?
एयर इंडिया के बोइंग 787 बेड़े में पिछले कुछ महीनों में तकनीकी खामियों की घटनाएं बढ़ी हैं. यही वजह है कि डीजीसीए अब बेहद सतर्क है. एजेंसी नहीं चाहती कि किसी छोटी तकनीकी लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा हो. फिलहाल एयर इंडिया का कहना है कि संबंधित स्‍विच ‘सर्विसएबल’ पाया गया है और जांच सिर्फ एहतियात के तौर पर कराई जा रही है. वहीं बोइंग ने भी कहा है कि वह डीजीसीए और एयर इंडिया के साथ मिलकर जांच में पूरा सहयोग दे रही है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article