12.7 C
Munich

BBL in India: आईपीएल के बाद अब बीबीएल की बारी, भारत में एंट्री को तैयार ऑस्ट्रेलियाई लीग, बीबीसीआई की हां का इंतजार

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL के बाद अब BBL की बारी, भारत में एंट्री को तैयार ऑस्ट्रेलियाई लीग

Last Updated:

Big Bash League 2026-27: एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में बिग बैश लीग 2025-26 के ओपनिंग का आयोजन हो सकता है. बीबीएल के आगामी सीजन की शुरुआत इस साल के अंत में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगा. बीबीएल के ओपनिंग मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पांच अधिकारियों ने चिंदबरम स्टेडियम का दौर भी किया है.

Zoom

भारत में हो सकता है बीबीएल 2026-27 का ओपनिंग मैच

नई दिल्ली: एमए चिदंबरम स्टेडियम दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बिग बैश टी20 लीग (BBL) के उद्घाटन मैच की मेजबानी करेगा. तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) को इस साल की शुरुआत में यह प्रस्ताव मिला था और उसने अंतिम फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर छोड़ दिया था. घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बीसीसीआई ने अपनी मंजूरी दे दी है. यह पहली बार होगा जब किसी विदेशी फ्रेंचाइजी लीग का मैच भारत में आयोजित किया जाएगा.

सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल मुकाबले के दिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पांच अधिकारियों ने चेपॉक का दौरा किया था. सूत्र ने कहा, “दोपहर में हमारी एक बैठक हुई थी और उन्होंने ड्रेसिंग रूम और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया.” इस बीच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रतिनिधि ने सोमवार को कहा, “हम भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ साझेदारी में चेन्नई की संभावनाओं तलाश रहे हैं. इसे अमलीजामा पहनाने के लिए हम बीसीसीआई में अपने दोस्तों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.”

पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच होगा ओपनिंग मैच

उद्घाटन मैच में खेलने वाली संभावित टीमें मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स और उपविजेता सिडनी सिक्सर्स हैं. इन टीमों में कई शीर्ष खिलाड़ी शामिल हैं जो इस समय आईपीएल में भी खेल रहे हैं. इसमें मिचेल मार्श, फिन एलन, जोश इंग्लिस, कूपर कोनोली और मिचेल स्टार्क आकर्षक नाम शामिल हैं.

क्या भारतीय क्रिकेटर भी बीबीएल में खेलेंगे

भारत में बीबीएल के ओपनिंग मैच होने से फैंस में उत्साह का माहौल है. अब सवाल ये उठता है कि क्या भारतीय खिलाड़ी भी इस लीग में खेलेंगे. दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग खेलने की बीसीसीआई से इजाजत नहीं है. ऐसे में बीबीएल के भारत में होने के बावजूद यहां विराट और रोहित शर्मा जैसे स्टार नहीं दिखेंगे. हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस पहल से ऐसा लग रहा है कि भविष्य में भारतीय खिलाड़ियों को भी बीबीएल में खेलने की मंजूरी मिल जाएगी.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article