Last Updated:
Kanpur Metro: कानपुरवासियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. कानपुर मेट्रो का नौबस्ता सेक्शन पूरी तरह तैयार हो चुका है और लगातार ट्रायल रन जारी हैं. अंतिम मंजूरी मिलते ही जून के मध्य या आखिर तक आईआईटी कानपुर से सीधे नौबस्ता तक मेट्रो सेवा शुरू हो सकती है. इससे दक्षिण कानपुर के लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम और लंबे सफर से राहत मिलेगी. करीब 23.8 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर-1 में कुल 22 स्टेशन हैं. पहले आईआईटी से मोतीझील और फिर कानपुर सेंट्रल तक सेवा शुरू हुई थी, जबकि अब कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक का काम भी पूरा हो चुका है.
कानपुर. शहर के लोगों का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है. कानपुर मेट्रो का नौबस्ता सेक्शन पूरी तरह तैयार हो चुका है और इस रूट पर लगातार ट्रायल रन भी किए जा रहे हैं. अब सिर्फ अंतिम मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद जून के मध्य से लेकर जून के आखिर तक आईआईटी कानपुर से सीधे नौबस्ता तक मेट्रो दौड़ने लगेगी. इस खबर से खास तौर पर दक्षिण कानपुर के लोगों में खुशी का माहौल है, क्योंकि अब उन्हें रोज के ट्रैफिक जाम और घंटों के सफर से राहत मिलने वाली है. कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 की कुल लंबाई करीब 23.8 किलोमीटर है, इस पूरे रूट पर कुल 22 स्टेशन बनाए गए हैं. यह कॉरिडोर आईआईटी कानपुर से शुरू होकर नौबस्ता तक जाता है. सबसे पहले मेट्रो सेवा आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक शुरू हुई थी. इसके बाद दूसरे चरण में मोतीझील से कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो चलाई गई. अब तीसरे और सबसे बड़े चरण में कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक का काम भी पूरी तरह खत्म हो चुका है. ट्रैक, स्टेशन, बिजली व्यवस्था और सिग्नल सिस्टम सब तैयार हैं. इस पूरे सेक्शन पर सफल ट्रायल रन भी किए जा रहे हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


