12.6 C
Munich

वरमाला पहनाया, मांग भरवाया…जिस पर लगाया रेप केस, उसी से करती दिखी शादी, महोबा की लापता नीट छात्रा मामले में नया मोड़

Must read


Last Updated:

Mahoba missing neet student case : ​16 मई को बरामदगी के समय पति के साथ रहने की बात कही. भाई और परिवार से मिलते ही बयान बदला. एक तरफ अपहरण और रेप का गंभीर आरोप, दूसरी तरफ हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा. ​महोबा शहर कोतवाली इलाके से बीते 30 अप्रैल को रहस्यमय ढंग से लापता हुई नीट की छात्रा का मामला अब बेहद पेचीदा हो गया है. एक वीडियो ने पूरी कहानी को पलट कर रख दिया है. ​इस वीडियो के सामने आने के बाद महोबा पुलिस एक अजीब कशमकश में फंस गई है.

Zoom

सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का वीडियो वायरल हो रहा है.

महोबा. यूपी के महोबा में लापता नीट छात्रा के मामले में नया मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया पर उसकी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. बरामदगी के बाद जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. उसी को वरमाला पहनाती दिखी. ​प्रयागराज में वैदिक मंत्रों के बीच युवक मोहित के साथ शादी रचाई. वीडियो में खुद की मर्जी से शादी का दावा करते दिखी. ​रस्मों के दौरान पंडित के पूछने पर छात्रा ने किडनैपिंग या किसी भी दबाव से साफ इनकार किया. वायरल वीडियो में छात्रा ने कहा कि परिवार वाले शादी के खिलाफ थे इसलिए अपनी मर्जी से कदम उठाया. ​आर्य संस्कार समाज प्रयागराज का मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया, जिसमें दोनों के हस्ताक्षर मौजूद हैं. ​16 मई को बरामदगी के वक्त पति के साथ रहने की बात कही थी. भाई और परिवार से मिलते ही बयान बदला. एक तरफ अपहरण और रेप का गंभीर आरोप, दूसरी तरफ हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर मांगी सुरक्षा. मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र का है.

30 अप्रैल को रहस्यमय ढंग से लापता
​महोबा शहर कोतवाली इलाके से बीते 30 अप्रैल को रहस्यमय ढंग से लापता हुई नीट की छात्रा का मामला अब बेहद पेचीदा हो गया है. मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली इस छात्रा ने बरामद होने के बाद जिस युवक पर अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए थे, अब उसी युवक के साथ उसकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने पूरी कहानी को पलट कर रख दिया है. ​वायरल वीडियो प्रयागराज का बताया जा रहा है, जहां सनातन वैदिक मंत्रों के बीच छात्रा युवक मोहित को वरमाला पहनाती और मांग में सिंदूर भरवाती नजर आ रही है. वीडियो में दोनों आपस में बातचीत करते हंसते नजर आ रहे हैं.

कराया जा चुका छात्रा का मेडिकल
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक पंडित दोनों से शादी की रस्मों के बीच पूछ रहे हैं कि कहीं कोई किडनैपिंग या दबाव तो नहीं है? इस पर लड़की साफ तौर पर मना करती है और कहती है कि परिवार वाले राजी नहीं थे, इसलिए वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है. यही नहीं, दोनों की शादी का एक मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया है, जिस पर दोनों के हस्ताक्षर हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद महोबा पुलिस एक अजीब कशमकश में फंस गई है. 16 मई को जब पुलिस ने छात्रा को बरामद किया था, तब उसने पति के साथ रहने की बात कही थी, लेकिन परिवार और भाई के संपर्क में आते ही उसने अचानक अपने बयान बदल दिए और युवक मोहित व उसके साथियों पर किडनैपिंग और रेप का केस दर्ज करा दिया. पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया है. ​चौंकाने वाली बात यह भी है कि छात्रा ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर अपने पति और परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई थी.

अब क्या बोली पुलिस
महोबा अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद में रहने वाली एक महिला द्वारा बेटी के अपहरण होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया गया था. टीमों का गठन करते हुए अपहृत छात्रा को बरामद करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था. न्यायालय में बयान के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है. तीन नामजद अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. प्रकरण में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं. इसमें दोनों यानी अपह्रत युवती और अभियुक्त मोहित द्वारा शादी के तथ्य दर्शाए जा रहे हैं. युवती और युवक अभियुक्त द्वारा रिट याचिका हाई कोर्ट में दाखिल की गई है। दोनों के बालक होने पर स्वेच्छा से विवाह करने पर परिजनों से सुरक्षा की मांग की गई है. विधिक कार्रवाई प्रचलित है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article