12.6 C
Munich

छक्कों का नया शहंशाह…वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा रसेल का रिकॉर्ड, गेल की गद्दी भी खतरे में, एक सीजन में 50 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने

Must read

Last Updated:

Vaibhav sooryavanshi 50 sixes:15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ के खिलाफ 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. अपनी पारी में 10 छक्के जड़कर वह एक सीजन में 53 छक्कों के साथ 50 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने. उन्होंने आंद्रे रसेल (52 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब वह क्रिस गेल के 59 छक्कों के सर्वकालिक रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं. 236.3 के ऐतिहासिक स्ट्राइक-रेट के साथ वैभव छक्कों के नए बादशाह बनकर उभरे हैं.

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मंगलवार की रात सिर्फ एक मैच नहीं खेला गया, बल्कि टी-20 क्रिकेट के इतिहास का एक ऐसा पन्ना लिखा गया जिसे सालों तक याद रखा जाएगा. लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैदान पर उतरे 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपने बल्ले से वो गदर मचाया, जिसने दिग्गज गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. हालांकि, वैभव इस सीजन में अपना दूसरा शतक लगाने से महज 7 रन से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने आईपीएल इतिहास के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को ताश के पत्तों की तरह बिखेर कर रख दिया.

Vaibhav sooryavanshi, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 ipl sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes in ipl, Vaibhav sooryavanshi create history, Vaibhav sooryavanshi history, Vaibhav sooryavanshi breaks andre Russell, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 38 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की एक ऐसी आतिशी पारी खेली, जिसने स्टेडियम में बैठे दर्शकों को अपनी सीटों से खड़े होने पर मजबूर कर दिया. इस पारी की सबसे खास बात रही वैभव की बेखौफ बल्लेबाजी और छक्कों की वो बरसात, जिसने बड़े-बड़े महारथियों को पीछे छोड़ दिया. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी पारी में 7 शानदार चौके और 10 गगनचुंबी छक्के जड़े.इन 10 छक्कों की बदौलत वैभव ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अपने कुल छक्कों की संख्या को 53 पर पहुंचा दिया है.इसके साथ ही उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया था.वैभव आईपीएल के किसी एक सीजन में 50 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

Vaibhav sooryavanshi, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 ipl sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes in ipl, Vaibhav sooryavanshi create history, Vaibhav sooryavanshi history, Vaibhav sooryavanshi breaks andre Russell, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के

सिर्फ इतना ही नहीं, अपनी इस आतिशी पारी के दम पर वैभव ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खूंखार बल्लेबाज आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.आंद्रे रसेल ने साल 2019 के आईपीएल सीजन में कुल 52 छक्के लगाए थे, जो लंबे समय तक एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों की सूची में दूसरे स्थान पर था.लेकिन अब 15 साल के वैभव ने 53 छक्के मारकर रसेल को तीसरे स्थान पर धकेल दिया है और खुद दूसरे पायदान पर कब्जा कर लिया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vaibhav sooryavanshi, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 ipl sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes in ipl, Vaibhav sooryavanshi create history, Vaibhav sooryavanshi history, Vaibhav sooryavanshi breaks andre Russell, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के

जब बात आईपीएल में छक्कों की होती है, तो ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर आता है.वैभव सूर्यवंशी ने रसेल को तो पीछे छोड़ दिया है, लेकिन वो अब भी क्रिस गेल के सर्वकालिक रिकॉर्ड से कुछ कदम दूर हैं.क्रिस गेल ने साल 2012 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए रिकॉर्ड 59 छक्के जड़े थे, जो आज भी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

Vaibhav sooryavanshi, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 ipl sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes in ipl, Vaibhav sooryavanshi create history, Vaibhav sooryavanshi history, Vaibhav sooryavanshi breaks andre Russell, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के

अगर हम एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची पर नजर डालें, तो क्रिस गेल साल 2012 में 59 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। वैभव सूर्यवंशी साल 2026 के इस चालू सीजन में 53 छक्के लगाकर दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं. नंबर पर आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने 2019 में 52 छक्के लगाए थे. चौथे स्थान पर एक बार फिर क्रिस गेल का नाम आता है, जिन्होंने साल 2013 में 51 छक्के मारे थे. राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर साल 2022 के सीजन में 45 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं. छठे नंबर पर फिर से क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2011 में 44 छक्के लगाए थे, जबकि साल 2024 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से धमाका करने वाले अभिषेक शर्मा 42 छक्कों के साथ इस सूची में सातवें स्थान पर आते हैं. जिस अंदाज में वैभव इस सीजन में खेल रहे हैं और जिस तरह से उनके बल्ले से छक्के निकल रहे हैं, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि क्रिस गेल का 59 छक्कों का वो ‘अमर’ दिखने वाला रिकॉर्ड भी अब खतरे में है.

Vaibhav sooryavanshi, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 ipl sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes in ipl, Vaibhav sooryavanshi create history, Vaibhav sooryavanshi history, Vaibhav sooryavanshi breaks andre Russell, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के

वैभव की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जब वो क्रीज पर सेट होते हैं, तो बाउंड्री छोटी लगने लगती हैं. लखनऊ के खिलाफ 10 छक्के जड़कर उन्होंने एक और बेहद खास एलीट क्लब में अपनी जगह मजबूत कर ली है. आईपीएल की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा वैभव इस सीजन में 3 बार कर चुके हैं.

Vaibhav sooryavanshi, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 ipl sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes in ipl, Vaibhav sooryavanshi create history, Vaibhav sooryavanshi history, Vaibhav sooryavanshi breaks andre Russell, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के

इस मामले में भी वो क्रिस गेल के ठीक पीछे खड़े हैं. आईपीएल इतिहास में किसी एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सबसे ज्यादा बार (4 बार) क्रिस गेल के नाम दर्ज है. वैभव सूर्यवंशी 3 बार ऐसा करके दूसरे स्थान पर आ गए हैं. इस लिस्ट में उनके बाद भारत के ही अभिषेक शर्मा और न्यूजीलैंड के फिन एलन का नाम आता है, जिन्होंने आईपीएल की एक पारी में 2-2 बार 10 या उससे अधिक छक्के लगाने का कारनामा किया है. 15 साल की उम्र में दुनिया के दिग्गज टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के बीच इस तरह अपना दबदबा बनाना वैभव की असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है.

Vaibhav sooryavanshi, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 ipl sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes in ipl, Vaibhav sooryavanshi create history, Vaibhav sooryavanshi history, Vaibhav sooryavanshi breaks andre Russell, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ छक्के ही नहीं लगा रहे हैं, बल्कि वो इतनी तेजी से रन बना रहे हैं जिसकी कल्पना भी करना मुश्किल है. एक आईपीएल सीजन में कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों के स्ट्राइक-रेट का इतिहास उठाकर देखें, तो वैभव इस समय एक बिल्कुल अलग ग्रह के बल्लेबाज नजर आते हैं.

Vaibhav sooryavanshi, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 ipl sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes in ipl, Vaibhav sooryavanshi create history, Vaibhav sooryavanshi history, Vaibhav sooryavanshi breaks andre Russell, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के

साल 2026 के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक-रेट 236.3 का रहा है, जो आईपीएल इतिहास में 500 से अधिक रन बनाने वाले किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे ज्यादा है. उन्होंने इस मामले में आंद्रे रसेल के साल 2019 के उस ऐतिहासिक सीजन को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां रसेल ने 204.8 के स्ट्राइक-रेट से रन बनाए थे.

Vaibhav sooryavanshi, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 ipl sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes in ipl, Vaibhav sooryavanshi create history, Vaibhav sooryavanshi history, Vaibhav sooryavanshi breaks andre Russell, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के

इस सर्वकालिक लिस्ट में तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने इसी साल यानी 2026 के सीजन में 202.0 के स्ट्राइक-रेट से बल्लेबाजी की है. चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने साल 2025 में 196.2 का स्ट्राइक-रेट हासिल किया था। सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड साल 2024 में 191.5 के स्ट्राइक-रेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं. किंग्स इलेवन पंजाब के लिए साल 2014 में तबाही मचाने वाले ग्लेन मैक्सवेल 187.7 के स्ट्राइक-रेट के साथ छठे और क्रिस गेल साल 2011 के सीजन में 183.1 के स्ट्राइक-रेट के साथ सातवें स्थान पर काबिज हैं.

Vaibhav sooryavanshi, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 ipl sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes in ipl, Vaibhav sooryavanshi create history, Vaibhav sooryavanshi history, Vaibhav sooryavanshi breaks andre Russell, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के

जयपुर के मैदान पर जो कुछ भी हुआ, उसने यह साफ कर दिया है कि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ भारतीय क्रिकेट के भविष्य नहीं हैं, बल्कि वो वर्तमान में ही दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों को चुनौती दे रहे हैं. महज 15 साल की उम्र में, जहां अधिकांश खिलाड़ी खेल की बारिकियां सीख रहे होते हैं, वैभव अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के खिलाफ बिना किसी खौफ के मैदान के हर कोने में छक्के बरसा रहे हैं.

Vaibhav sooryavanshi, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 ipl sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes in ipl, Vaibhav sooryavanshi create history, Vaibhav sooryavanshi history, Vaibhav sooryavanshi breaks andre Russell, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के

वैभव की इस 93 रनों की पारी ने भले ही उन्हें शतक से दूर रखा हो, लेकिन उन्होंने जो इतिहास रचा है, उसने क्रिकेट पंडितों से लेकर फैंस तक सबको हैरान कर दिया है. छक्कों के इस नए बादशाह की नजरें अब क्रिस गेल के 59 छक्कों के उस जादुई आंकड़े को पार करने पर टिकी होंगी, और जिस लय में वो खेल रहे हैं, यह मुकाम अब ज्यादा दूर नहीं लगता.

Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article