12.5 C
Munich

रोम में काशी की झलक… पेंटिंग में बनारस का घाट देख, पीएम मोदी भी हो गए खुश, इटालियन पेंटर की तारीफ

Must read


Last Updated:

पीएम मोदी ने X पर पेंटिंग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि रोम में काशी की एक झलक! इतालवी चित्रकार Giampaolo Tomassetti ने वाराणसी पर अपनी पेंटिंग भेंट की. इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी लिखा कि भारतीय संस्कृति के प्रति उनका जुनून चार दशकों से अधिक पुराना है.

Zoom

पीएम मोदी को इटालियन पेंटर ने गिफ्ट की काशी की पेंटिंग.

वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों यूरोपीय देशों के दौरे पर हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी इटली की राजधानी रोम पहुंचे हुए हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को एक पेंटिंग गिफ्ट की गई, जो कि काश के एक घाट की थी. इस पेंटिंग को इटालियन पेंटर Giampaolo Tomassetti ने बनाई है, जिसकी पीएम मोदी ने खूब तारीफ की. पीएम मोदी ने भारत और इटली की संस्कृतियों को जोड़ने वाली उनकी अद्भूत कला की खूबी को सराहा.

पीएम मोदी ने शेयर की पेंटिंग की फोटो
टोमासेटी ने पीएम मोदी को वाराणसी का एक आकर्षक पेंटिंग भेंट किया, जो प्राचीन और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है और जिसे काशी के नाम से भी जाना जाता है. पीएम मोदी ने X पर पेंटिंग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि रोम में काशी की एक झलक! इतालवी चित्रकार Giampaolo Tomassetti ने वाराणसी पर अपनी पेंटिंग भेंट की. पीएम मोदी ने कहा कि टोमासेत्ती का “भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव चार दशक से भी अधिक पुराना है.” उन्होंने कहा, “1980 के दशक में उन्होंने वैदिक संस्कृति से संबंधित पुस्तकों के लिए चित्रकारी का काम शुरू किया था. वर्ष 2008 से 2013 के बीच उन्होंने महाभारत पर आधारित 23 विशाल चित्र तैयार किए.”

इटली की पीएम के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने किया डिनर
द्विपक्षीय वार्ता से पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया और उन्हें ऐतिहासिक कोलोसियम का भ्रमण भी कराया. दोनों नेताओं के बीच होने वाली औपचारिक बातचीत का उद्देश्य भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करना है. प्रधानमंत्री मोदी 15 से 20 मई तक की पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे. इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे की यात्रा पर थे.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, “रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मेलोनी से रात्रिभोज के दौरान मुलाकात का मौका मिला. इसके बाद हमने ऐतिहासिक कोलोसियम का भ्रमण किया. इस दौरान विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ.” प्रधानमंत्री ने कहा कि वह बुधवार को मेलोनी के साथ औपचारिक वार्ता को लेकर उत्सुक हैं, ताकि “भारत-इटली संबंध को और मजबूत करने” के उपायों पर चर्चा आगे बढ़ाई जा सके. कोलोसियम रोम शहर के मध्य स्थित अंडाकार आकार का विशाल एंफिथियेटर है जिसे अब तक निर्मित सबसे बड़ा एंफिथियेटर माना जाता है.

पीएम मोदी ने इटली में स्वागत को लेकर जताया आभार
नॉर्वे से यहां पहुंचे मोदी ने इटली में भारतीय समुदाय द्वारा गर्मजोशी के साथ किए गए स्वागत के लिए उनका आभार भी जताया. उन्होंने कहा, “भारत के प्रति उनका गहरा स्नेह और भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है. भारतीय प्रवासी दुनियाभर में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं.” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का इटली में बसे भारतीय समुदाय ने उत्साहपूर्ण और गर्मजोशी से स्वागत किया.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article