13.4 C
Munich

पूर्णिया के इस कॉलेज में खुला NCC यूनिट, अब छात्र-छात्राओं को मिलेगा डिफेंस में सीधा मौका!

Must read


Last Updated:

पूर्णिया में एनसीसी चयन प्रक्रिया को लेकर कर्नल जितेंद्र कुमार राणा ने जानकारी दी है कि यह प्रक्रिया अगले 3 साल तक लगातार जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि पहली चयन प्रक्रिया में 54 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जिनमें करीब 67 प्रतिशत सीटें छात्राओं को मिली हैं. चयन के दौरान छात्रों की ऊंचाई, वजन, शारीरिक क्षमता, फिटनेस और दौड़ जैसे कई मानकों की जांच की जाती है. इन सभी मानकों को पूरा करने के बाद ही छात्रों का अंतिम चयन एनसीसी कैडेट के रूप में किया जाता है.

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया स्थित पॉलिटेक्निक चौक के पास स्थित पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय में एनसीसी यूनिट की शुरुआत की गई है. इस नई यूनिट के शुरू होने से इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को अब एनसीसी के जरिए ट्रेनिंग लेने का अवसर मिलेगा. महाविद्यालय में पढ़ रहे इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को National Cadet Corps (NCC) के तहत 3 साल का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद छात्रों को ‘सी सर्टिफिकेट’ प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें आगे चलकर डिफेंस सेवाओं में जाने में फायदा मिलेगा और भर्ती प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक भी मिल सकते हैं.

एनसीसी बटालियन के तहत चयन प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार, यह पहल लड़का हो या लड़की, सभी छात्रों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है. भारत सरकार और बिहार सरकार लगातार इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रही हैं ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें. पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय में 47 बिहार एनसीसी बटालियन के तहत चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

तीन साल तक नियमित और विशेष प्रशिक्षण
इस चयन के माध्यम से योग्य छात्र-छात्राओं को एनसीसी कैडेट के रूप में शामिल किया जा रहा है. चयन प्रक्रिया योग्यता के आधार पर की जा रही है. भागलपुर से आए 47 बिहार एनसीसी बटालियन के कर्नल जितेंद्र कुमार राणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी कि कॉलेज में एनसीसी की पहली यूनिट का शुभारंभ किया गया है. उन्होंने बताया कि चयनित कैडेट्स को अगले तीन साल तक नियमित और विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा.

सुरक्षा सेवाओं में उपयोगी
अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छात्रों को सी सर्टिफिकेट मिलेगा, जिससे उन्हें डिफेंस कोर्सेज और भर्ती प्रक्रियाओं में फायदा होगा. एनसीसी सर्टिफिकेट के आधार पर छात्रों को नौकरी पाने में आसानी होती है और यह उन्हें सेना के विभिन्न विभागों जैसे थल सेना, वायु सेना और नौसेना में जाने में मदद करता है. इसके साथ ही यह प्रशिक्षण बिहार पुलिस और अन्य सुरक्षा सेवाओं में भी उपयोगी माना जाता है.

54 छात्र-छात्राओं का चयन
अधिकारियों के अनुसार, अगले तीन साल तक यह चयन और प्रशिक्षण प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी. पहली चयन प्रक्रिया में 54 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जिनमें करीब 67 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं. इससे यह भी साफ होता है कि लड़कियां भी इस अवसर में आगे आकर भाग ले रही हैं. चयन प्रक्रिया के दौरान छात्रों की ऊंचाई, वजन, शारीरिक फिटनेस, दौड़ और अन्य मानकों की जांच की जाती है. इन सभी मानकों को पूरा करने के बाद ही छात्रों का चयन एनसीसी कैडेट के रूप में किया जाता है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article