Last Updated:
Shubman Gill Statement: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर आईपीएल अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. गुजरात ने लखनउ सुपर जॉयंट्स को हराकर पूरे दो अंक बटोरे.
शुभमन गिल ने लगातार दूसरी जीत पर दिया बयान.
नई दिल्ली. गुजरात की जीत में कप्तान गिल का अहम योगदान रहा जिन्होंने 40 गेंदों पर 56 रन बनाए. लगातार दूसरी जीत के बाद गिल ने कहा कि पावरप्ले में हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी रही. और बीच के ओवरों में हम विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल रहे. गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराया. सुपर जायंट्स को आठ विकेट पर 164 रन पर रोकने के बाद टाइटंस ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल (40 गेंद में 56) और अनुभवी जोस बटलर (37 गेंद में 60 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 58 गेंद में 84 रन की साझेदारी कर टीम की जीत पक्की की. सुपर जायंट्स के लिए दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली.
शुभमन गिल ने कहा, ‘पावरप्ले में हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी रही और हम बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखने में सफल रहे.’ गिल ने राशिद खान की तारीफ करते हुए कहा, ‘वो जिस तरह गेंदबाजी कर रहे हैं, उससे कप्तान का काम आसान हो जाता है. वो हर बार टीम को मैच में वापस लाते हैं.’ गिल ने सिराज की तारीफ करते हुए कहा, ‘शुरुआती छह ओवरों में रन रोकना मुश्किल होता है, लेकिन इस मैच में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और हमें मैच में वापस लाए.’
शुभमन गिल ने लगातार दूसरी जीत पर दिया बयान.
गिल ने चार ओवर में 54 रन देने वाले कगिसो रबाडा का बचाव करते हुए कहा, ‘उन्होंने रन दिए, लेकिन उनकी लेंथ सटीक रही.’ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि उनकी टीम पर्याप्त रन नहीं बना सकी. उन्होंने कहा, ‘इस पिच पर 170 से 180 का स्कोर अच्छा होता, लेकिन हम लगातार विकेट खोते रहे और दबाव में आ गए.’ पंत ने कहा कि टीम को मौके मिले, लेकिन हम उनका फायदा उठाने में नाकाम रहे. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए कहा, ‘टूर्नामेंट अभी शुरू हुआ है और अनुभवी खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें क्या करना है.’
सुपर जायंट्स के लिए दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली. इससे पहले प्रसिद्ध को मोहम्मद सिराज (चार ओवर में 19 रन पर एक विकेट) और अशोक शर्मा (चार ओवर में 32 रन पर दो विकेट) का अच्छा साथ मिला. कागिसो रबाडा को भी एक सफलता मिली, लेकिन उन्होंने चार ओवर में 54 रन लुटाए। राशिद खान ने चार ओवर में 25 रन दिए. सुपर जायंट्स के लिए एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 30 रन का योगदान दिया. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया. कप्तान ऋषभ पंत (18), निकोलस पूरन (19), अब्दुल समद (18) और मुकुल चौधरी (18) ने क्रीज पर समय बिताने के बाद अपने विकेट गंवा दिए.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें


