9.1 C
Munich

दर्द से कराहते हुए रोहित शर्मा ने छोड़ा मैदान, पति को रिटायर्ड हर्ट होते देख नहीं पाईं पत्नी रितिका

Must read


होमखेलक्रिकेट

दर्द में रोहित ने छोड़ा मैदान, पति को रिटायर्ड हर्ट होते देख नहीं पाईं रितिका

Last Updated:

Rohit Sharma Retired hurt on 19: आरसीबी के खिलाफ रन चेज के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए बुरी खबर आई. टीम के ओपनर और दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा अचानक मैदान छोड़कर बाहर चले गए. पारी के छठे ओवर में ऐसा हुआ, जब रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. वह 19 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे.

Zoom

रोहित शर्मा ने अचानक क्यों छोड़ा मैदान?

नई दिल्ली. वानखेड़े स्टेडियम में तब शांति छा गई, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस के ओपनर रोहित शर्मा बल्लेबाजी के दौरान अचानक मैदान छोड़कर पवेलियन लौट गए. मुकाबले की दूसरी पारी के छठे ओवर में ऐसा हुआ. दरअसल, रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बहार गए. रोहित 19 रन पर थे, तब वह दर्द में नजर आए. उन्हें हैमस्ट्रिंग में कुछ दिक्कत महसूस हुई. फिजियो मैदान पर आए जरूर, लेकिन उनके ट्रीटमेंट से कुछ बात नहीं बनी. रोहित सहज नहीं लग रहे थे, जिसके बाद वह बाहर चले गए. उन्हें इस तरह मैदान से बाहर जाते देख वानखेड़े स्टेडियम में एक अजीब सा सन्नाटा पसर गया. ग्राउंड में मौजूद उनकी पत्नी रितिका के चेहरे पर भी टेंशन दिखी.

आरसीबी से मिले 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन उतरे. दोनों बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के बोर्ड स्कोर को 56 रन तक पहुंचा दिया. ओवर खत्म हुआ तो रोहित कुछ परेशानी में दिखे, जिसके बाद मैदान पर टीम के फिजियो आए. ट्रीटमेंट के बाद रोहित फिर से बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए. पहली गेंद पर रिकेल्टन ने सिंगल लेकर रोहित को स्ट्राइक दे दी. रोहित ने दूसरी गेंद का सामना किया, लेकिन फिर उन्हें हैमस्ट्रिंग में दिक्कत हुई. कुछ पलों तक क्रीज पर ही रहने के बाद उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से जाने का फैसला किया. रोहित 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का भी लगाया.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article