17.5 C
Munich

Bhilwara Mandi News | Mandi Rate | Agriculture News | गेहूं-चना-सरसों के अच्छे भाव से किसान खुश

Must read


होमताजा खबरकृषि

मौसम ने बदली किसानों की किस्मत,मंडी में पहुंचते ही फसलों को मिल रहे शानदार भाव

Last Updated:

Bhilwara News: भीलवाड़ा मंडी में इन दिनों अनाज की रिकॉर्ड आवक देखने को मिल रही है. गेहूं, चना और सरसों के मजबूत भाव मिलने से किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं. मौसम अनुकूल रहने से फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई है और मंडी में सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग रही हैं.

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा की महात्मा ज्योतिबा फुले कृषि उपज मंडी में इन दिनों अनाज की आवक लगातार बढ़ रही है. जिले सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं. मंडी परिसर में सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं. व्यापारियों के अनुसार मौसम साफ रहने और फसलों की अच्छी पैदावार के कारण इस बार मंडी में अनाज की आवक पिछले दिनों की तुलना में ज्यादा बनी हुई है. इससे किसानों को अपनी उपज के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है.

मंडी में इन दिनों गेहूं, चना, सरसों, मक्का और जौ की सबसे ज्यादा आवक हो रही है. कई फसलों के अच्छे भाव मिलने से किसानों के चेहरों पर संतोष दिखाई दे रहा है. मंडी में गेहूं के भाव करीब 2400 से 2600 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहे हैं, जबकि चना 5000 से 5800 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है. वहीं सरसों के भाव भी मजबूत बने हुए हैं और किसानों को 6200 से 6850 रुपए प्रति क्विंटल तक कीमत मिल रही है.

अच्छे भाव से किसानों में बढ़ा उत्साह

इसके अलावा मक्का के भाव 1500 से 2100 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किए जा रहे हैं. बाजार में मांग बनी रहने के कारण कई फसलों के भाव स्थिर बने हुए हैं. अच्छी गुणवत्ता की उपज लेकर आने वाले किसानों को बेहतर कीमत मिल रही है. मंडी में हर रोज बड़ी संख्या में व्यापारी और किसान पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे दिन खरीद-बिक्री का माहौल बना रहता है. भीलवाड़ा की महात्मा ज्योतिबा फुले कृषि उपज मंडी में रोजाना करीब 700 से 800 अनाज की बोरियां पहुंच रही हैं.

मौसम अनुकूल रहने से बेहतर हुई फसल

भीलवाड़ा जिले के बोराणा गांव के किसान रामेश्वर लाल खटीक ने बताया कि इस बार मौसम अनुकूल रहने से फसलों की गुणवत्ता काफी अच्छी रही है. इसका सीधा फायदा किसानों को मंडी में मिल रहे अच्छे भाव के रूप में देखने को मिल रहा है. कई किसान सुबह जल्दी मंडी पहुंचकर अपनी उपज की नीलामी करवा रहे हैं. वहीं मंडी प्रशासन की ओर से भी किसानों की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में मंडी में अनाज की आवक और बढ़ सकती है.

About the Author

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article