17.5 C
Munich

नए सीजन में 1788 मैच कराएगी BCCI, दलीप ट्रॉफी से होगा घरेलू क्रिकेट का आगाज, रणजी के मैच 11 अक्टूबर से होंगे शुरु

Must read


होमखेलक्रिकेट

नए सीजन में 1788 मैच कराएगी BCCI, दलीप ट्रॉफी से होगा घरेलू क्रिकेट का आगाज

Last Updated:

रणजी ट्रॉफी फिर से दो हिस्सों में खेली जाएगी, जिसमें पहला हिस्सा 11 अक्टूबर से शुरू होगा और 2026-27 का घरेलू सत्र 23 अगस्त को दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Zoom

BCCI ने किया 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन का ऐलान

नई दिल्ली. आईपीएल के खत्म होने की उल्टी गिनती और अफगानिस्तान के साथ होने वाली सीरीज के पहले भारत में होने वाले घरेलू क्रिकेट कैलेंडर का ऐलान कर दिया गया. रणजी ट्रॉफी फिर से दो हिस्सों में खेली जाएगी, जिसमें पहला हिस्सा 11 अक्टूबर से शुरू होगा और 2026-27 का घरेलू सत्र 23 अगस्त को दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को यह जानकारी दी.

आने वाले सत्र में BCCI आयु वर्ग और सीनियर क्रिकेट में कुल 1788 मैच आयोजित करेगा, जिसमें पुरुषों के लिए अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर स्तर के मैच होंगे, वहीं महिलाओं के लिए अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर स्तर के मुकाबले होंगे. अंडर-23 वर्ग का सीमित ओवरों का टूर्नामेंट और विजी ट्रॉफी के लिए अंतर विश्वविद्यालय टी20 प्रतियोगिता खेली जाएगी.

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दलीप ट्रॉफी 

BCCI ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘2026-27 का घरेलू सत्र BCCI की मजबूत और प्रतिस्पर्धी घरेलू ढांचा बनाने की प्रतिबद्धता दिखाता है और सभी फॉर्मेट और वर्ग में संतुलित प्रगति भी सुनिश्चित करता है.’ क्षेत्रीय फॉर्मेट में लौटने वाली दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से 10 सितंबर तक खेली जाएगी और यह पूरा टूर्नामेंट बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा.

अक्टूबर में ईरानी ट्रॉफी

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर और शेष भारत के बीच ईरानी कप मैच एक से पांच अक्टूबर तक श्रीनगर में होगा. BCCI के घरेलू कैलेंडर की सबसे बड़ी प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी का पहला हिस्सा 11 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा जिसमें चार राउंड खेले जाएंगे. दूसरा हिस्सा 17 जनवरी से 3 मार्च 2027 तक होगा, जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (राष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट) और विजय हजारे ट्रॉफी (50 ओवर का राष्ट्रीय टूर्नामेंट) के खत्म होने के बाद खेला जाएगा. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 14 नवंबर से 6 दिसंबर तक होगी. लीग मैच मुंबई, मोहाली, विजाग और कोलकाता में होंगे, जबकि नॉकआउट मैच नागपुर में होंगे.

IPL की फ्रेंचाइजी को नीलामी से पहले SMAT

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से IPL की फ्रेंचाइजी को नीलामी से पहले अपनी टीम तैयार करने का मौका मिलेगा. नीलामी दिसंबर में होगी. विजय हजारे ट्रॉफी 14 दिसंबर 2026 से 8 जनवरी 2027 तक होगी. BCCI की कार्यक्रम तैयार करने वाली टीम ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी (अंडर-16) नवंबर से जनवरी के बीच कराने का फैसला किया है, जिससे स्कूल क्रिकेटरों को अपनी सालाना या बोर्ड परीक्षा की तैयारी में आसानी होगी, जो आम तौर पर फरवरी और मार्च में होती हैं.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article