17.5 C
Munich

गाजियाबाद में दिव्यांगों के लिए बड़ी पहल…. हर महीने लगेगी दिव्यांग सभा, एक मंच पर होंगे समाधान

Must read


Last Updated:

गाजियाबाद में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने नई पहल शुरू की है. अब हर महीने महामाया स्टेडियम में दिव्यांग सभा आयोजित होगी, जहां दिव्यांगजन सीधे अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याएं रख सकेंगे और समाधान पा सकेंगे.

ख़बरें फटाफट

गाजियाबाद: दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने नई पहल शुरू की है. अब जिले में हर महीने दिव्यांग सभा का आयोजन किया जाएगा. यह सभा महामाया स्टेडियम में आयोजित होगी, जहां दिव्यांगजन सीधे अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याएं रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे.

दिव्यांगों के लिए बनेगा सीधा मंच
विभाग का कहना है कि यह मंच सिर्फ शिकायत सुनने के लिए नहीं होगा, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने का एक प्रयास भी होगा. इससे वे सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ आसानी से उठा सकेंगे.

हर वार्ड और पंचायत में बनाए गए मॉनिटर
गाजियाबाद के 100 वार्ड और 144 ग्राम पंचायतों में दिव्यांग मॉनिटर नियुक्त किए गए हैं. इनकी जिम्मेदारी होगी कि वे दिव्यांगजनों को सभा तक पहुंचाएं और योजनाओं की जानकारी दें.

100 से 150 लोगों की होगी भागीदारी
हर महीने आयोजित होने वाली इस सभा में करीब 100 से 150 दिव्यांगजन शामिल होंगे. मौके पर ही जिन समस्याओं का समाधान संभव होगा, उनका निस्तारण किया जाएगा, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों तक भेजा जाएगा.

प्रेरणा और आत्मनिर्भरता पर रहेगा फोकस
सभा में सफल दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा जो अपने दम पर फूड डिलीवरी, छोटे व्यवसाय और ऑनलाइन काम जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़े हैं. वे अपने अनुभव साझा कर अन्य लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगे.

सामाजिक जुड़ाव का भी बनेगा माध्यम
यह मंच दिव्यांगजनों के लिए एक सामाजिक जुड़ाव का माध्यम भी बनेगा, जहां वे एक-दूसरे से मिलकर अनुभव साझा कर सकेंगे.

जून से शुरू होगी पहली सभा
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि पहली दिव्यांग सभा जून के पहले सप्ताह में महामाया स्टेडियम में आयोजित की जाएगी.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article