13.7 C
Munich

KKR vs MI: आपस में भिड़े केकेआर के दो खिलाड़ी, कैच छूटा तो वरुण चक्रवर्ती ने रघुवंशी की बैंड बजा दी

Must read


होमखेलक्रिकेट

आपस में भिड़े केकेआर के दो खिलाड़ी, कैच छूटा तो वरुण ने रघुवंशी की बैंड बजा दी

Last Updated:

varun Chakravarthy collides with angkrish raghuvanshi while taking tilak varma catch: तिलक वर्मा का कैच लेने के चक्कर में वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी आपस में टकरा गए, जिससे केकेआर ने विकेट लेने का मौका गंवा दिया. कैच छूटने से नाराज वरुण विकेटकीपिंग कर रहे अंगकृष पर अपना गुस्सा निकालते नजर आए. मुंबई इंडियंस की पारी के 11वें ओवर में ऐसा हुआ. तिलक वर्मा को 12 रन पर जीवनदान मिला.

Zoom

तिलक वर्मा का कैच लेने के चक्कर में टकराए वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी.

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के मुकाबले में दो खिलाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसका फायदा तिलक वर्मा को मिला. दरअसल, कैच लेने के चक्कर में वरुण चक्रवर्ती और केकेआर के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी आपस में टकरा गए और तिलक वर्मा का कैच छूट गया. वरुण इससे नाराज दिखे और वह अंगकृष से कुछ कहते नजर आए. हालांकि, तिलक वर्मा इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए. तिलक ने 32 गेंदों में यह धीमी पारी खेली, जिसमें सिर्फ एक छक्का ही शामिल रहा.

पारी के 11वें ओवर में यह वाकया हुआ. वरुण चक्रवर्ती ने 5वीं गेंद गुगली फेंकी. तिलक वर्मा ने गेंद की लेंथ को भांप लिया और घुटने के बल बैठकर स्लोग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद स्पिन होकर बाहर की तरफ निकल गई और बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर काफी ऊपर हवा में चली गई. गेंद के हवा में जाते ही वरुण चक्रवर्ती ने उसी दिशा में दौड़ लगा दी. इस बीच अंगकृष भी कैच लेने के लिए दौड़े चुके थे और उनकी नजरें भी बॉल पर ही थीं. वरुण ने जैसे ही गेंद के नीचे पहुंचकर उसे दोनों हाथों से लपका, दूसरी ओर से दौड़कर आ रहे रघुवंशी उनसे टकरा गए और चक्रवर्ती के जमीन पर गिरने से कैच छूट गया. मिसकम्युनिकेशन के चलते यह कैच ड्रॉप हुआ और केकेआर ने मुंबई को पांचवां झटका देने का मौका खो दिया. वरुण इससे बिल्कुल खुश नहीं दिखे. वे इशारा करके अंगकृष को बताते नजर आए कि वह उनका कैच था और उन्होंने इसके लिए आवाज भी लगाई थी.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article