13.7 C
Munich

vaibhav suryavanshi IPL 2026: 13 मैच, 579 रन, 53 छक्के… आखिर क्या बला है 15 साल के वैभव सूर्यवंशी

Must read


Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों के दिलो दिमाग में इस तरह का खौफ पैदा करेंगे जैसा वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने चरम पर रहते हुए किया था. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार की रात राजस्थान रॉयल्स की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंद में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और सात चौके शामिल थे.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के मौजूदा सीजन में अभी तक 53 छक्के लगा चुके हैं और क्रिस गेल के 2012 में लगाए गए 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं. इस 15 साल के बल्लेबाज ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंद में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और सात चौके शामिल हैं.

इस तूफानी पारी की बदौलत उनकी टीम ने 221 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से आसान जीत हासिल की. पठान ने जिओ हॉटस्टार से कहा;

उसे रोकना बहुत मुश्किल है. अपनी शुरुआती 10 गेंदों में वह 100 से कम के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहा था और आखिर में उसने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन बनाए. वह वास्तव में क्रिस गेल के 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. गेंदबाज होने के कारण हम हमेशा क्रिस गेल का सामना करने से डरते थे. वैभव सूर्यवंशी वही खौफ पैदा कर रहा है. गेल का रिकॉर्ड निश्चित रूप से खतरे में है.’

शब्दों में बयां नहीं हो सकती प्रतिभा: बांगड़
भारत के एक अन्य पूर्व खिलाड़ी संजय बांगड़ ने कहा कि उनके पास सूर्यवंशी की प्रतिभा का वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं. बांगड़ ने कहा, ‘इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. इस युवा लड़के की प्रतिभा का वर्णन शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उनके कुछ शॉट तो वाकई असाधारण थे. वह जहां भी जाएंगे और जहां भी खेलेंगे, निश्चित रूप से दर्शकों को आकर्षित करेंगे.’

15 साल के वैभव ने 53 छक्के मारकर गेल के रिकॉर्ड को खतरे में डाल चुके हैं

गेल का रिकॉर्ड तोड़ देगा वैभव: कुंबले
भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर अनिल कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा: वैभव इस सीजन में अभी तक 53 छक्के लगा चुका है. मुझे लगता है कि वह एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देगा.’

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article