11.7 C
Munich

पाकिस्तान में दो गुटों की झड़प में मारे 14 आतंकवादी, सेना चला रही ऑपरेशन

Must read


Last Updated:

दोनों गुटों के बीच मुख्य विवाद वसूली और स्थानीय इलाके में प्रभुत्व स्थापित करने को लेकर था. 20 मई 2026 की झड़प इसी विवाद का नतीजा थी, इसमें एक गुट का कमांडर मुमताज इम्ती है, इसमें उसके कई साथी मारे गए हैं.

Zoom

खैबर पख्तूनख्वा. (AP)

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को दो सशस्त्र गुटों के बीच झड़प में कम से कम 14 आतंकवादी मारे गए. इनमें कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि झड़प मध्य कुर्रम जिले के मनातो कामरान इलाके में हुई है. यह अफगानिस्तान सीमा के नजदीक है.

इस झड़प में आतंकी कमांडर काजिम और मुमताज इम्ती के गुटों के शामिल थे. अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में मुमताज इम्ती भी मारा गया. झड़प के बाद स्थानीय लोगों ने शवों को उसी इलाके में दफना दिया. मध्य कुर्रम में कई आतंकवादी गुटों की मौजूदगी की खबरों के चलते कई बार अभियान चलाए गए हैं.

सेंट्रल कुर्रम इलाके में चलाया गया ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि सेंट्रल कुर्रम में कई उग्रवादी गुटों की मौजूदगी की खबरों मिली है. इन्हें देखते हुए कई ऑपरेशन चलाए गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि इन ऑपरेशनों के दौरान सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के ट्रेनिंग सेंटर और ठिकानों को तबाह कर दिया है. पुलिस ने बताया कि माना जा रहा है कि सेंट्रल कुर्रम के मनातो कामरान किल्ले इलाके में कई हथियारबंद गुट सक्रिय हैं.

पाकिस्तान के कबायली इलाकों में अक्सर जमीन, जातीय विवाद और पुरानी रंजिशों को लेकर हिंसक झड़पें होती रहती हैं. कमजोर प्रशासनिक पकड़ और हथियारों की आसान उपलब्धता के कारण ऐसे संघर्ष कई बार देखने को मिले. इस बीच बड़े खूनी टकराव में बदल जाते हैं.

टीटीपी से जुड़ा है काजिम

कमांडर काजिम तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़ा एक वांछित आतंकी माना जाता है. वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले का रहने वाला बताया जाता है. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हुए कई हमलों में उसका नाम सामने आ चुका है. अक्टूबर 2025 में प्रांतीय सरकार ने उस पर 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का इनाम घोषित किया था. दोनों गुटों के बीच मुख्य विवाद वसूली और स्थानीय इलाके में प्रभुत्व स्थापित करने को लेकर था.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article