11.7 C
Munich

मुंबई में बनेगा महा-रिकॉर्ड, वानखेड़े के मैदान पर ही वैभव लगा सकते है 6-छक्के, पूर्व कप्तान ने कर दिया दावा

Must read


होमखेलक्रिकेट

मुंबई में बनेगा महा-रिकॉर्ड, वानखेड़े के मैदान पर ही वैभव लगा सकते है 6-छक्के

Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी गेल का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास बना सकते हैं. कुंबले की बातों में इसलिए भी दम है क्योंकि MI के गेदबाज स्ट्रगल कर रहे है, वानखेड़े का मैदान छोटा है और पिच वहां पर बहुत फ्लैट है और जिस फॉर्म में वैभव चल रहे है उनके लिए 6 छक्के लगाना इस मैदान पर बहुत कठिन नहीं होगा. 

Zoom

वैभव सूर्यवंशी मुंबई में बना सकते है महा-रिकॉर्ड

नई दिल्ली. मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम पर मैच चाहे कोई भी टीम खेले, खिलाड़ी चाहे कितने भी बड़ा कद का मैदान पर उतरे हम सबको सबसे पहले कुछ याद आता है तो धोनी के बैट से निकला 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल का वो मैच जिताने वाला छक्का. अब छक्के का जिक्र हो रहा है तो इन दिनों भारत के नए सिक्सर किंग का नाम लिए बिना चर्चा अधूरी है क्योंकि वो इस मैदान पर वो रिकॉर्ड बना सकते है जिस पर धोनी को भी रश्क होगा.

भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का कहना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का तरीका और उनका स्वभाव उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है और वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. मुंबई वैभव के लिए आइडियल मैदान होगा जहां वो 6 चक्के लगाकर सालों साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते है.

मुंंबई में बनेगा महारिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने इस आईपीएल सीजन में अब तक 53 छक्के लगाए हैं और गेल के 2012 में बनाए गए 59 छक्कों के रिकॉर्ड से सिर्फ छह छक्के दूर हैं. कुंबले ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘उन्होंने इस आईपीएल सीजन में अब तक 53 छक्के लगा दिए हैं. एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 59 छक्के लगाए थे. मुझे लगता है वैभव सूर्यवंशी गेल का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास बना सकते हैं. कुंबले की बातों में इसलिए भी दम है क्योंकि MI के गेदबाज स्ट्रगल कर रहे है, वानखेड़े का मैदान छोटा है और पिच वहां पर बहुत फ्लैट है और जिस फॉर्म में वैभव चल रहे है उनके लिए 6 छक्के लगाना इस मैदान पर बहुत कठिन नहीं होगा.

सूर्यवंशी के मुरीद हुए कुंबले 

इस 15 साल के खिलाड़ी ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंदों में 93 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और सात चौके शामिल थे. उनकी इस शानदार पारी की वजह से टीम ने 221 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से आसान जीत हासिल की कुंबले ने कहा, ‘बहुत कम बल्लेबाज कवर के ऊपर से इतनी आसानी से छक्के मार सकते हैं, लेकिन सूर्यवंशी ने दिग्वेश राठी के खिलाफ कई बार ऐसा किया. मुझे खुशी है कि लोग अब भी ऐसी प्रतिभा का वर्णन करने के लिए शब्द ढूंढ सकते हैं. मेरे पास तो शब्द कम पड़ रहे हैं. यह लड़का बहुत खास है. वह इतनी कम उम्र में भी पूरी समझदारी दिखाते हैं.’

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article