11 C
Munich

बुमराह, स्टार्क, भुवी को कूटा! एक लड़के को सिक्स छोड़िए IPL में चौका नहीं मार पाए वैभव सूर्यवंशी, जानते हैं कौन है वो युवा बॉलर?

Must read


Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस सीजन में बड़े बड़े सूरमा गेंदबाजों को पहली बॉल पर छक्का लगाया है. इसमें जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार तक का नाम शामिल है. क्या आप ये जानते हैं एक ऐसा भी गेंदबाज है जिसके खिलाफ वो पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सीजन में क्रिकेट जगत एक 15 साल के लड़के की बल्लेबाजी के जलवे से हैरान है. वह है राजस्थान रॉयल्स टीम का युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी. मैदान पर आते ही सामने कौन सा गेंदबाज है, इसकी परवाह किए बिना, चारों तरफ वो गेंद उड़ाने लगते हैं.

दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मिशेल स्टार्क और स्विंग के जादूगर भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों की पहली ही गेंद पर सिक्सर जड़ने का कारनामा इसी खिलाड़ी के नाम है. इन दिग्गजों को परेशान करने वाले सूर्यवंशी को एक युवा तेज गेंदबाज की गेंदबाजी में एक भी सिक्सर नहीं मार पाए हैं.

vaibhav suryavanshi

दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों को चुनौती देने वाले वैभव सूर्यवंशी को परेशान करने वाला लखनऊ सुपर जायंट्स का तेज गेंदबाज है. मोहसिन खान वैभव को खामोश रखने में कामयाब हुए हैं. पिछले दो मैचों में उनके सामने रन बनाने में वैभव पूरी तरह से संघर्ष करते नजर आए. दोनों बार उन्होंने मोहसिन खान की ओवर में अपना विकेट गंवाया है. यह इस सीजन की सबसे रोमांचक और अजीब क्रिकेटिंग जंग कही जा सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vaibhav sooryavanshi, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 ipl sixes, Vaibhav sooryavanshi 50 sixes in ipl, Vaibhav sooryavanshi create history, Vaibhav sooryavanshi history, Vaibhav sooryavanshi breaks andre Russell, वैभव सूर्यवंशी, वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी 50 छक्के

आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे वैभव सूर्यवंशी ने अपने से दोगुनी उम्र के अनुभवी गेंदबाजों का सामना जिस अंदाज में किया, वह शानदार था. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद को गैलरी में भेजते ही पूरा वानखेड़े स्टेडियम स्तब्ध रह गया.

Mohsin Khan Super over

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क और सनराइजर्स के भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाजी को धूल चटा कर सिक्सर जड़ा. क्रिकेट पंडितों ने इस लड़के को भविष्य का सुपरस्टार मान चुके हैं. जैसे ही मोहसिन खान मैदान पर आते हैं, सूर्यवंशी की चमक फीकी पड़ जाती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए पिछले दो मैचों के आंकड़ों को देखें तो उनकी बढ़त साफ नजर आती है. मोहसिन खान ने वैभव सूर्यवंशी को कुल 12 गेंद डाली हैं, जिसमें युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 2 रन बनाए हैं! बाकी 10 गेंद पूरी तरह डॉट बॉल रही हैं. सिक्सर तो दूर, एक भी बाउंड्री मारने का मौका मोशिन ने वैभव को नहीं दिया. हेड डू हेड पर नजर डाले तो वैभव को डाली गेंद पर 0, 0, 0, 0, 0, विकेट, 0, 0, 1, 0, 1, विकेट है.

इन दोनों के बीच मुकाबले में एक और दिलचस्प बात है. लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 10 सिक्सर की मदद से 93 रन ठोककर मैदान में धमाल मचा दिया था. पूरी एलएसजी गेंदबाजी लाइनअप को ध्वस्त करने वाले वैभव, सिर्फ मोहसिन खान की गेंदबाजी में रन नहीं बना सके और आखिर में मोशिन ने ही वैभव का विकेट लेकर उन्हें पवेलियन भेज दिया.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान, बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तकनीकी कमजोरी का सही इस्तेमाल कर रहे हैं. ऑफ स्टंप से बाहर जाती और शॉर्ट पिच गेंदों के जरिए वैभव को मजबूर कर रहे हैं कि वह हाथ बंद कर बैट चलाएं. दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों की रफ्तार से न डरने वाले सूर्यवंशी, उनकी लाइन और लेंथ की रणनीति के सामने रन बनाने में नाकाम होकर विकेट गंवा रहे हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article