11 C
Munich

UP Heat Wave Alert: हाय गर्मी… भट्ठी की तरह तप रहा यूपी, प्रयागराज से बांदा तक 23 जिलों में रेड अलर्ट

Must read


लखनऊः उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. खासतौर पर बुंदेलखंड और प्रदेश के दक्षिणी जिलों में हालात सबसे ज्यादा खराब है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. बुधवार को तो यूपी के कई जिलों में हीट वेव और वार्म नाइट को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया था. इसी कड़ी में गुरुवार के लिए मिर्जापुर, संतरविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर देहात, औरेया, इटावा, मैनपुरी, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, महामायानगर, मथुरा, अलीगढ़ जिले में वार्म नाइट और हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कांशीरानमगर, गौतमबुद्धनगर, बागपत और गाजियाबाद में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

गाजीपुर, बलिया, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, बुलंदशहर, ज्योतिबाफुले नगर, हापुड़, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में वार्म नाइट और हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है, वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गर्म रातें लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में जरूरी होने पर ही घर से निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.

संगम नगरी में तापमान 46 डिग्री के पार
संगम नगरी में तापमान का पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. लोग गर्मी की तपिश से परेशान हो उठे हैं. गर्मी से बचने के लिए कुछ लोग त्रिवेणी संगम भी पहुंच रहे हैं. यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. हालांकि भीषण गर्मी के चलते संगम में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर भी काफी कम हो गया है, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हीट वेव से बचने के लिए क्या करें
हीट वेव से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. प्यास को बिल्कुल भी टाले नहीं. प्यास लगने पर तुरंत पानी पीयें. फुल कपड़ा पहनें. सिर को ढककर बाहर निकलें

अगर किसी को लू लग जाए तो क्या करें
लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर तुरंत सूती गीले कपड़े से पोछें एवं चिकित्सक से संपर्क करें.

यात्रा करते वक्त हीट वेव से कैसे बचें
यात्रा करते वक्त पहले ये जरुर सोचें की यह यात्रा जरुरी है की नहीं. फिर अगर बाहर जाना हो तो टोपी या सिर पर गमछा रखकर धूप में चलें. आवश्यकतानुसार छाता का भी उपयोग कर सकते हैं. यात्रा के वक्त पीने का पानी साथ लेकर जाएं.

यूपी में क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी
आपको बता दें कि यूपी के आसमान में कोई प्रभावी वेदर सिस्टम या बादल एक्टिव नहीं है. शुष्क मौसम होने के कारण सूरज की सीधी किरणें धरती को तपा रही हैं, जिससे अगले 4 से 5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. 19 मई से 22 मई के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज लू और खासकर दक्षिणी भाग के जिलों में भीषण लू चलने की आशंका है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article