Last Updated:
क्रिकेट कनाडा के नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर बुधवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाई. पुलिस के मुताबिक यह घटना सुबह 4 बजे के बाद की है. इसमें किसी किसी को कोई चोट नहीं आई है. माना जा रहा है कि ये मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ है.
कनाडा क्रिकेट अध्यक्ष अरविंद खोसा के घर फायरिंग
नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में एक दिल दहलाने देने वाला मामला सामने आया है. क्रिकेट कनाडा के नव निर्वाचित अध्यक्ष के घर पर बुधवार सुबह सुरे में गोलीबारी हुई. अरविंदर खोसा ने पुष्टि की कि उनके न्यूटन इलाके में स्थित घर पर गोली चली. इसको लेकर उन्होंने बात तो की लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दी. मामला रंगदारी से जुड़ा बताया जा रहा है. फायरिंग में घर के दरवाजे, खिड़कियों और बाहरी हिस्से में कम से कम पांच गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं.
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत से जब यह बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई तो तमाम क्रिकेट फैन सकते में आ गए. हाल ही में चुने गए क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अर्विंदर खोसा के सुरे स्थित घर को कुछ अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल दहशत का बन गया.
पुलिस का कहना है कि गोलीबारी के समय अर्विंदर खोसा घर में लोग मौजूद थे. जिस पर पुलिस सुबह करीब 4:40 बजे पहुंची, लेकिन किसी को चोट नहीं आई. सरे पुलिस ने बताया कि जांच शुरुआती चरण में है, लेकिन गोलीबारी को वसूली से जुड़ा मामला माना जा रहा है. पिछले महीने फिफ्थ एस्टेट की जांच में क्रिकेट कनाडा में भ्रष्टाचार, संगठित अपराध के प्रभाव और मैच के कुछ हिस्सों को फिक्स करने की कोशिशों के आरोप सामने आए थे. जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है.
इस जांच में यह भी सामने आया कि खोसा, जो क्रिकेट बी.सी. के अध्यक्ष बने हुए हैं, स्थानीय खिलाड़ियों से जुड़े थे, जिन्होंने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और 2025 में एक राष्ट्रीय पुरुष खिलाड़ी को धमकी देने का आरोप लगाया. खोसा ने पहले इन आरोपों से इनकार किया था.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


