9.1 C
Munich

न बटलर न गिल, 30 साल का ये भारतीय बना प्लेयर ऑफ द मैच, पंत ने भी की तारीफ

Must read


होमखेलक्रिकेट

न बटलर न गिल, 30 साल का ये भारतीय बना प्लेयर ऑफ द मैच, पंत ने भी की तारीफ

Last Updated:

prasidh krishna won POTM: प्रसिद्ध कृष्णा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. प्रसिद्ध ने चार ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 28 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने ऐडन मारक्रम, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के विकेट चटकाकर लखनऊ टीम की रन गति पर अंकुश लगाया.

Zoom

प्रसिद्ध कृष्णा बने प्लेयर ऑफ द मैच.

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में मात देकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की. गुजरात के लिए 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतक ठोके. गिल ने 56 रन बनाए, जबकि बटलर ने 60 रन की पारी खेली. हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस पेसर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकने में अहम भूमिका निभाई और टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया. प्रसिद्ध कृष्णा ने न सिर्फ 4 विकेट चटकाकर लखनऊ के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस किया, बल्कि बेहद किफायती गेंदबाजी भी की. उन्होंने चार ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 28 रन ही खर्च किए. मोहम्मद सिराज और राशिद खान के बाद वह टीम के लिए सबसे किफायती गेंदबाज रहे.

प्रसिद्ध कृष्णा की दमदार बॉलिंग
पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात को कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज ने अच्छी शुरुआत दिलाई और लखनऊ का स्कोर 45 रन पर दो विकेट कर दिया. रबाडा ने मिचेल मार्श को लौटाया, जबकि सिराज ने ऋषभ पंत को पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद बीच के ओवरों में प्रसिद्ध कृष्णा ने लखनऊ की कमर तोड़कर रख दी. उन्होंने नियमित अंतराल पर एक के बाद एक तीन विकेट लेकर लखनऊ को बड़े झटके दिए. लखनऊ के 69 रन के टीम स्कोर पर प्रसिद्ध ने ऐडन मारक्रम का शिकार किया. टीम के खाते में सिर्फ 5 रन और जुड़े थी कि कृष्णा ने आयुष बडोनी को भी चलता कर दिया. निकोलस पूरन को आउट करके प्रसिद्ध ने लखनऊ का स्कोर 109/5 कर दिया. यहां से पंत की टीम एक विशाल टोटल तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो सकी. प्रसिद्ध का चौथा शिकार बने, पिछले मैच में अकेले दम पर लखनऊ को जीत दिलाने वाले मुकुल चौधरी.

प्रसिद्ध कृष्णा बने प्लेयर ऑफ द मैच.

पंत ने की तारीफ
घरेलू मैदान पर मिली लगातार छठी हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि टीम मुकाबले में हाथ आए मौकों को भुनाने में नाकाम रही, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा. पंत ने प्रसिद्ध कृष्णा का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने गुजरात की गेंदबाजी की तारीफ की. लखनऊ के कप्तान ने मैच के बाद कहा, ‘देखिए, रन तो जाहिर तौर पर काफी नहीं थे. इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि इस तरह की विकेट पर 170 से 180 का स्कोर वाकई एक अच्छा स्कोर होता. हालांकि, उन्होंने हम पर इतना दबाव बनाया कि विकेट गिरते ही चले गए. देखिए, जैसा मैंने कहा कि इस तरह की विकेट पर 170 से 180 का स्कोर निश्चित रूप से एक अच्छा स्कोर होता. हालांकि, आप जानते हैं कि इसके बावजूद आपके पास मैच में वापसी करने के मौके होते हैं. बस हम उन मौकों को ठीक तरह से भुना नहीं पाए.’

मैच का लेखा-जोखा
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 164 रन लगाए. टीम की ओर से सर्वाधिक 30 रन ऐडन मार्करम ने बनाए. एलएसजी का बल्लेबाजी क्रम अच्छी लय में दिखाई नहीं दिया. मिचेल मार्श 11 रन ही बना सके, तो कप्तान ऋषभ पंत 18 रन बनाकर चलते बने. आयुष बदोनी 9 रन ही बना सके. निकोलस पूरन 19 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. अब्दुल समद ने 18 रन बनाए, तो मुकुल चौधरी भी 18 रन बनाने के बाद आउट हुए.

गुजरात टाइटंस ने एलएसजी से मिले 165 रनों के लक्ष्य को 4 विकेट खोकर सिर्फ 18.2 ओवर में हासिल कर लिया. शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, जोस बटलर ने 37 गेंदों में 60 रन बनाए. वॉशिंगटन सुंदर 21 और राहुल तेवतिया 10 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, साई सुदर्शन ने 15 रनों का योगदान दिया.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article