14.5 C
Munich

आईसीसी वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे रोहित शर्मा? सामने आ रही बड़ी खबर, टेंशन में BCCI

Must read


होमखेलक्रिकेट

आईसीसी वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे रोहित शर्मा? सामने आ रही बड़ी खबर

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान जिस तरह से रोहित शर्मा और ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या ने चोट की वजह से मैच मिस किया उसने बीसीसीआई की टेंशन बढ़ा दी है. सवाल उनके फिटनेस को लेकर उठ रहे हैं. चयनकर्ता साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले बड़ा फैसला ले सकते हैं.

Zoom

रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सवाल खड़ा हो गया है. चयनकर्ता अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोडमैप तैयार कर रहे थे. रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर असमंजस में थे. दोनों को फिटनेस के आधार पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया, लेकिन TOI के मुताबिक BCCI उनको लेकर चिंतित है.

जानकारी के मुताबिक चयनकर्ता टीम मैनेजमेंट और BCCI हार्दिक के 10 ओवर पूरे दम के साथ गेंदबाजी करने की क्षमता को लेकर चिंतित हैं. रोहित के अगले साल अक्टूबर-नवंबर तक वर्ल्ड कप तक फिट रहने को लेकर चिंता बढ़ गई है. चयनकर्ताओं ने रोहित की फिटनेस रिपोर्ट मांगी क्योंकि उन्होंने हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL में तीन हफ्ते तक नहीं खेला.

रोहित शर्मा और विराट कोहली

BCCI के एक सूत्र ने बताया, “BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रोहित ने उन तीन हफ्तों में रिपोर्ट नहीं किया. वह दुबले हो गए हैं, लेकिन उनकी बॉडी हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट का लोड उठा पाएगी या नहीं, इस पर चिंता है. उन्हें 50 ओवर फील्डिंग करनी होती है. वनडे क्रिकेट में IPL की तरह इम्पैक्ट प्लेयर का विकल्प नहीं है. जब आप 40 के करीब होते हैं, तो बॉडी को ठीक होने में समय लगता है,”

सूत्र ने कहा,”हार्दिक को चयन बैठक से 48 घंटे पहले तक फिटनेस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी. उन्होंने 2 मई के बाद मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेला. चेन्नई में मैच के बाद उन्होंने पीठ में ऐंठन की शिकायत की थी, लेकिन उसके बाद से नहीं खेले. बताया जा रहा है कि वह रिलायंस की फैसिलिटी और वानखेड़े स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रहे हैं. वह टीम में वापस आ गए हैं, लेकिन यह साफ नहीं है कि उन्हें फिटनेस साबित करने के लिए क्या करना होगा. चयनकर्ताओं को सिर्फ उनकी 10 ओवर गेंदबाजी न करने की चिंता है,”

सूत्र ने बताया, “वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा वनडे नहीं हैं. वैसे भी जायसवाल को पर्याप्त मैच नहीं मिले हैं. ईशान को इसलिए चुना गया है ताकि वह ओपनर की भूमिका भी निभा सके. अगर रोहित वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाए और शुभमन गिल या जायसवाल चोटिल हो गए, तो एक और ओपनर तैयार होना चाहिए,”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article