Last Updated:
पीड़ित छात्रा का आरोप है कि पुलिस कर्मियों के सामने भी शुभम ने टूटे हुए गिलास से हमला किया. आरोप है कि युवक ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी है. फिलहाल आरोपी युवक कोर्ट से जमानत मिल गई है.
लॉज मालिक ने की छात्राओं से मारपीट.
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में लॉज में रहने वाली दो छात्राओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दो छात्राओं को एक युवक पीट रहा है. एक महिला भी वीडियो में नजर आ रही है, जो युवक को रोकने की कोशिश कर रही है. पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया है की लाज मलिक का बेटा उन पर गंदी नजर रखता है. 18 मई को युवक ने छात्राओं के कमरे में घुसने की कोशिश की. लेकिन जब छात्राओं ने विरोध किया तो लॉज मालिक के बेटे ने मारपीट करनी शुरू कर दी.
छात्रा ने पास की है एसएससी जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा
पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि बाद में आरोपी को कोर्ट से जमानत भी मिल गई है. पूरा मामला शिवकुटी थाना क्षेत्र के शंकर घाट इलाके का है. अमेठी की रहने वाली 27 वर्षीय छात्रा लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है. छात्रा ने पिछले दिनों एसएससी जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा पास की है. पिछले 10 दिनों से लाज मलिक का बेटा शुभम द्विवेदी लगातार फोन कर रहा था. 18 मई की रात भी शुभम ने छात्रा को फोन कॉल किया और मैसेज किया.
आधी रात को शराब के नशे में पीट रहा था दरवाजा
फोन कॉल रिसीव नहीं करने पर रात 2:00 बजे वह कमरे का दरवाजा पीटने लगा. दरवाजा नहीं खोलने पर शराब के नशे में धुत शुभम द्विवेदी ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. छात्रा ने बगल में रहने वाली छात्रा को फोन कर बुलाया. इसके बाद शुभम ने लगातार 14 बार उसकी बहन को फोन किया. उसके कमरे का भी दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. कोई रास्ता ना देख छात्राएं चीखने चिल्लाने लगीं. इसके बाद शुभम की मां आ गई और शुभम ने दरवाजा खोला.
पुलिसवालों के सामने टूटे गिलास से किया हमला
इसके बाद शुभम ने गाली गलौज की और मारपीट करने लगा. किचन से चाकू लाया और बगल में रहने वाली दोनों बहनों पर हमला कर दिया. पीड़ित छात्रा ने फोन कर पड़ोस में रहने वाले अपने चचेरे भाई को बुलाया. इसके बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया गया. पीड़ित छात्रा का आरोप है कि पुलिस कर्मियों के सामने भी शुभम ने टूटे हुए गिलास से हमला किया. आरोप है कि युवक ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी है. फिलहाल आरोपी युवक कोर्ट से जमानत मिल गई है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


