18.2 C
Munich

जोधपुर में छाया ‘बुर्ज खलीफा डोसा’, 50 फ्लेवर के साथ साउथ इंडियन टेस्ट का नया क्रेज

Must read


X

जोधपुर में छाया ‘बुर्ज खलीफा डोसा’, 50 फ्लेवर के साथ साउथ इंडियन टेस्ट का नया

 

arw img

Jodhpur Famous Dosa: सूर्यनगरी जोधपुर, जो अपने मसालेदार स्वाद और पारंपरिक व्यंजनों जैसे मिर्ची बड़ा और प्याज़ कचौरी के लिए मशहूर है, अब एक नए फूड ट्रेंड को लेकर सुर्खियों में है. शहर में साउथ इंडियन खाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और इसी बीच एक अनोखा डोसा लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसका नाम है ‘बुर्ज खलीफा डोसा’. दुबई की मशहूर इमारत से प्रेरित यह डोसा अब जोधपुर के फूड लवर्स के बीच बड़ा आकर्षण बन चुका है. सरस्वती नगर स्थित मल्हार डोसा सेंटर पर तैयार होने वाला यह स्पेशल डोसा अपने लंबे और यूनिक प्रेजेंटेशन की वजह से खास पहचान बना रहा है. यहां आने वाले लोग सिर्फ इस डोसे का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं. लगभग 50 तरह के डोसे और कई नए फ्लेवर के साथ यह सेंटर युवाओं और परिवारों की पहली पसंद बनता जा रहा है. गर्मी के बीच ग्राहकों के लिए फव्वारों की व्यवस्था भी की गई है, जिससे माहौल और भी सुकूनभरा हो जाता है. संचालक पंकज के अनुसार, लोगों को नया अनुभव देने के लिए लगातार प्रयोग किए जा रहे हैं और यही वजह है कि यह जगह आज जोधपुर का फूड हॉटस्पॉट बन गई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article