Last Updated:
भारतीय क्रिकेटर जितने मशहूर हैं उतनी ही इंडियन ब्यूटी की भी चर्चा पूरी दुनिया में होती है. ऐसे कई विदेशी खिलाड़ी हैं जो भारतीय सुंदरी के प्यार में पड़े और उनसे शादी की. इसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं.
प्यार एक ऐसी भाषा है जिसे हर कोई समझता है और जब बात क्रिकेट की आती है, तो दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी भारतीय महिलाओं के प्यार में पड़ चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर से लेकर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तक ने सीमाओं को पार कर खूबसूरत संस्कृतियों का मेल अपनाया है. यह साबित करता है कि प्यार किसी नियम को नहीं मानता. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक को भारत की टेनिस परी सानिया मिर्जा से प्यार हो गया था. दोनों ने तमाम बाधाओं को पार कर शादी की. हालांकि ये रिश्ता कुछ सालों में ही टूट गया.

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जो अपनी बड़ी हिट्स और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं, उनको भारत की बेटी से प्यार हो गया. उन्होंने 2022 में विनी रमन से शादी की. विनी तमिल परिवार में जन्मीं भारतीय डॉक्टर हैं. इस कपल ने अपनी शादी में ऑस्ट्रेलियाई और तमिल दोनों परंपराओं को शामिल किया. उनकी शादी में दोनों संस्कृतियों का बेहतरीन मेल देखने को मिला.

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने 2019 में शमिया अर्शू से शादी की. शमिया हरियाणा की हैं और दुबई में एयरोस्पेस इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थीं. दोनों की मुलाकात दुबई में ही हुई थी. उनका रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. उनकी शादी भारत और पाकिस्तान के बीच आम तनाव से परे प्यार का प्रतीक बन गई.
Add News18 as
Preferred Source on Google

श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 21 मार्च 2005 को चेन्नई में मधिमलार राममूर्ति से पारंपरिक तमिल शादी की. मधिमलार एक सम्मानित परिवार से आती हैं और उनकी शादी में तमिल और श्रीलंकाई परंपराओं का खूबसूरत मेल देखने को मिला.

जहीर अब्बास को एशिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. उन्होंने 1988 में रीता लुथरा से शादी की. ग्लॉस्टरशायर के लिए खेलते हुए जहीर अब्बास की मुलाकात रीता से हुई थी. रीता यूके में इंटीरियर डिजाइन की पढ़ाई कर रही थीं.

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टेट ने 2014 में भारतीय मॉडल और अभिनेत्री मशूम सिंघा से शादी की. मशूम फैशन की दुनिया में एक जाना माना नाम हैं. दोनों की मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई और पहली नजर में ही प्यार हो गया. उनकी शादी में ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय परंपराओं का मेल देखने को मिला. दोनों पब्लिक फिगर हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी को बहुत ही प्राइवेट रखते हैं.


