24.4 C
Munich

बचपन का प्यार… और मैदान पर उसी यार पर वार! बल्लेबाज ने सीएसके को लेकर खोला दिल का राज

Must read


होमखेलक्रिकेट

बचपन का प्यार… मैदान पर उसी यार पर वार! बल्लेबाज ने सीएसके को लेकर खोला राज

Last Updated:

Sai Sudharsan CSK Love: चेन्नई सुपरकिंग्स को आदर्श मानकर बड़े हुए साई सुदर्शन बचपन में जिसकी बस देखने के लिए स्कूल के बाहर सड़क पर खड़े रहते थे, आज उसी टीम के खिलाफ रन बरसाना उनका जुनून बन चुका है. गुजरात टाइटंस के इस 24 वर्षीय भरोसेमंद खूंखार बल्लेबाज ने सीएसके के खिलाफ फाइनल में 96 रन और फिर एक शानदार शतक जड़कर इस खास जज्बाती लगाव को साबित किया.

Zoom

जिस CSK की बस देखने को सड़क पर तरसते थे, आज उसी की लंका लगा रहा है यह बल्लेबाज.

नई दिल्ली. युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चेन्नई सुपरकिंग्स को अपना आदर्श मानते हुए बड़े हुए हैं. और सीएसके टीम की बस को अपने स्कूल के पास से गुजरते हुए देखने के लिए सड़क पर खड़े रहते थे. दिलचस्प बात यह है कि अपने शहर की इस फ्रेंचाइजी के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव अब उसी टीम के खिलाफ रन बनाने के जुनून में बदल गया है. 2022 में गुजरात टाइटन्स फ्रेंचाइजी की शुरुआत से ही 24 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज सुदर्शन इसका हिस्सा रहे हैं और आईपीएल में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में अपनी पहचान बनाई है.

2023 सीजन में उन्होंने सिर्फ आठ मैच में 51.71 की औसत और 141.40 के स्ट्राइक रेट से 362 रन बनाए. साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने 2023 के फाइनल में सुपरकिंग्स के खिलाफ 47 गेंद में 96 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद 2024 में अहमदाबाद में उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक भी सुपरकिंग्स के खिलाफ ही लगाया. आईपीएल 2024 में अपने शतक के बारे में बात करते हुए सुदर्शन ने कहा, ‘यह कोई जानबूझकर लिया गया फैसला नहीं था. मुझे लगता है कि यह भगवान की कृपा थी और सही समय पर हुआ. लेकिन पिच पर समय बिताना हमेशा खास होता है, खासकर जब मैं सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलता हूं क्योंकि चाहे कुछ भी कहा जाए या किया जाए, सुपरकिंग्स के साथ मेरा गहरा भावनात्मक जुड़ाव है.’

जिस CSK की बस देखने को सड़क पर तरसते थे, आज उसी की लंका लगा रहा है यह बल्लेबाज.

साई सुदर्शन ने ‘जियोस्टार’ पर कहा, ‘मैं सुपरकिंग्स को खेलते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं. हम सड़क पर सिर्फ इसलिए खड़े रहते थे ताकि सुपरकिंग्स टीम की बस हमारे स्कूल के पास से गुजरते हुए देख सकें. वे बहुत शानदार यादें हैं. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मैं सुपरकिंग्स के खिलाफ कुछ यादगार प्रदर्शन कर पाया.’

आईपीएल 2025 में सुदर्शन और भी ऊंचाइयों पर पहुंचे जब उन्होंने 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से कुल 759 रन बनाए और ‘ऑरेंज कैप’ अपने नाम की. मौजूदा सीजन में अब तक उन्होंने 13 मैच में 46.17 की औसत और 157.83 के स्ट्राइक रेट से 554 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article