11.3 C
Munich

aaj ka Dhanu rashifal 22 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi financial gains new career opportunities increased stress

Must read


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 22 May 2026: धनु राशि वालों के लिए आज आर्थिक निवेश से बचने की सलाह है. आज आपको अपने आर्थिक फैसलों में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि सितारों के अनुसार आज निवेश करना नुकसानदेह साबित हो सकता है. ऑफिस में काम का दबाव बढ़ने से आप थकान महसूस कर सकते हैं. घरेलू मोर्चे पर भी परिजनों की नाराजगी, काम का बोझ बढ़ने और परिवार में मतभेद की आशंका है. जानिए कैसा रहेगा आज आपका स्वास्थ्य और लव लाइफ.

जमुई: आज यानी 22 मई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों को धन लाभ कराने वाला होगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को ग्रहों की बदलती चाल का असर झेलना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर काम का बोझ भी बढ़ सकता है. जिस से आपको थोड़ा मानसिक तनाव उठाना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि आज छठे भाव में सूर्य और बुध की स्थिति आपके खर्च और बजट को नियंत्रित रखने में मदद करेगी.

लंबे समय से रुका हुआ काम होगा पूरा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि से तीसरे भाव में राहु की मौजूदगी रहने वाली है. जिस कारण आज आपको अचानक लाभ हो सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आपको किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए. भावनाओं में आकर लिया गया फैसला आपको नुकसान करा सकता है. आज परिवार की सुख-सुविधाओं और घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ने की संभावना है. इसलिए आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा.

करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि करियर और व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. बिजनेस में पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है. सहयोगियों पर आंख बंद कर भरोसा करने से बचें. अत्यधिक काम के कारण थकान और मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है.

पारिवारिक जीवन में रखें संयम
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में थोड़ा संयम रखने की जरूरत है. आज करीबियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं और परिजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं. सेहत के मामले में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आज कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज गणेश जी को दुर्वा अर्पित करनी चाहिए. इससे बाधाएं दूर होंगी और मानसिक तनाव कम होगा. आज का शुभ अंक 9 और शुभ रंग पीला रहेगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article