8.2 C
Munich

Vaibhav Sooryavanshi Harsha Bhogle: सुपरस्टार बन गए फिर भी संस्कार नहीं भूला..मुंबई की धज्जियां उड़ाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने छुए हर्षा भोगले के पैर

Must read


होमखेलक्रिकेट

VIDEO: स्टार बन गए फिर भी संस्कार नहीं भूले…वैभव ने छुए हर्षा भोगले के पैर

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi Harsha Bhogle: आज के दौर में जहां युवा खिलाड़ी आक्रामकता और आत्मविश्वास के लिए जाने जाते हैं, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने विनम्रता की मिसाल पेश की. यह पहला मौका नहीं है, जब उन्होंने ऐसा किया हो, इससे पहले वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी चरण स्पर्श कर चुके हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद हर्षा भोगले के पैर छुए

गुवाहाटी: महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद में 39 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद ऐसा काम किया, जिसने उनके खेल से ज्यादा संस्कारों की चर्चा छेड़ दी है. मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले के पैर छुए. वीडियो राजस्थान रॉयल्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया गया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. चंद रोज पहले गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा को देखकर भी वैभव ने कुछ ऐसा ही किया था.

सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, ‘टैलेंट के साथ संस्कार, यही है असली स्टार.’ वैभव सूर्यवंशी का यह अंदाज बताता है कि वह सिर्फ क्रिकेट के नहीं, दिलों के भी हीरो बनना चाह रहे हैं. बारिश के कारण 11-11 ओवर के कर दिए गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पांच ओवर में 80 रन बनाए. यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों पर नाबाद 77 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article