24.4 C
Munich

Rahul Dravid Son: राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे पापा जैसे क्रिकेट स्टार, एक धुंआधार बल्लेबाज तो दूसरा विकेटकीपिंग में उस्ताद

Must read


होमखेलक्रिकेट

राहुल द्रविड़ के बेटे पापा जैसे स्टार, एक धुंआधार बल्लेबाज तो दूसरा विकेटकीपर

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे भी पिता के जैसे ही टैलेंटेड हैं. बड़ा बेटा समित बॉलिंग ऑलराउंडर है जबकि दूसरा विकेटकीपर बल्लेबाज. चलिए जानते हैं दोनों बच्चों के क्रिकेट करियर के बारे में.

Zoom

राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे समित और अन्वय क्रिकेटर हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के ‘दीवार’ कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ का इंटरनेशल करियर बेहद शानदार रहा. संन्यास के बाद उन्होंने युवा क्रिकेटरों को संवारने का फैसला किया. द्रविड़ ने बतौर अंडर 19 कोच टीम को कोचिंग की और भारतीय क्रिकेट के लिए युवाओं की फौज खड़ी कर दी. पृथ्वी शॉ की कप्तानी जिसमें शुभमन भी खेले थे उसे वर्ल्ड चैंपियन बनाया. इसके बाद सीनियर टीम की कोचिंग की और रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को नई उंचाई पर पहुंचाया. 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर अपना करार खत्म किया.

उनका परिवार न सिर्फ उनकी उपलब्धियों का गवाह है, बल्कि सादगी, समर्थन और पारिवारिक मूल्यों का बेहतरीन उदाहरण भी है. 11 जनवरी 1973 को इंदौर में जन्मे द्रविड़ का परिवार मराठी ब्राह्मण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता है. उनके पिता शरद द्रविड़ किसान जेम्स एंड प्रिजर्व्स कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत रहे. इसी वजह से राहुल को ‘जैमी’ के नाम से भी जाना जाता है. मां पुष्पा द्रविड़ विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आर्किटेक्चर की प्रोफेसर रही हैं. राहुल के छोटे भाई विजय द्रविड़ ने भी उनके करियर के शुरुआती दिनों में हमेशा साथ दिया.

राहुल और विजेता की मुलाकात कैसे हुई

2003 में राहुल ने नागपुर की सर्जन डॉ. विजेता पेंढारकर (अब विजेता द्रविड़) से शादी की. दोनों की मुलाकात पारिवारिक दोस्ती के जरिए हुई थी. विजेता के पिता विंग कमांडर (रिटायर्ड) हैं और मां डायटीशियन. शादी के बाद विजेता ने अपने मेडिकल प्रोफेशन को संभाला साथ ही परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया. द्रविड़ अक्सर कहते हैं कि उनकी सफलता में विजेता का अहम योगदान रहा है.

राहुल द्रविड़ के कितने बच्चे हैं

राहुल और विजेता के दो बच्चे हैं. बड़े बेटे का नाम समित द्रविड़ (जन्म 2005) और छोटे लाडले को अन्वय द्रविड़ (जन्म 2009) का नाम दिया है. राहुल अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करते हैं. उन्होंने हमेशा प्राइवेसी का सम्मान किया है और बच्चों को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखा. समित और अन्वय दोनों ही खेलों में रुचि रखते हैं, हालांकि राहुल उन्हें क्रिकेट पर दबाव नहीं डालते.

राहुल द्रविड़ के बेटे का क्रिकेट करियर

समित एक ऑलराउंडर हैं. वो मध्यम गति के गेंदबाज और बल्लेबाज. उन्होंने कर्नाटक एज ग्रुप टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.  कूच बेहार ट्रॉफी Cooch Behar Trophy में कर्नाटक के लिए 8 मैचों में 362 रन बनाए और 16 विकेट लिए (टाइटल जीतने वाली टीम). 2024 में भारत U-19 टीम में भी उनका सलेक्शन हुआ था लेकिन चोट की वजह से वो ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए में नहीं खेल पाए. Maharaja Trophy (KSCA T20) में Mysore Warriors के लिए खेल चुके हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article