24.4 C
Munich

वो कारनामा जो रोहित-विराट न कर सके… अभिषेक शर्मा ने कर दिखाया, आईपीएल में बनाया महारिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

वो कारनामा जो रोहित-विराट न कर सके… अभिषेक शर्मा ने कर दिखाया

Last Updated:

abhishek sharma sixes records: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 22 गेंदों में 56 रनों की पारी खेल उन्होंने इस सीजन में अपने 43 छक्के पूरे कर लिए. इसके साथ ही वह दो अलग-अलग टी20 टूर्नामेंट्स में 40 से अधिक छक्के लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले केवल वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ही यह कारनामा कर सके थे.

Zoom

अभिषेक शर्मा का आईपीएल में महारिकॉर्ड.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे और सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है. आईपीएल के एक मुकाबले में उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया, जो आज तक भारत का बड़े से बड़ा दिग्गज बल्लेबाज भी नहीं कर सका था. अभिषेक शर्मा अब दुनिया के दूसरे और भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने एक से ज्यादा टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में 40 या उससे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

इस 25 वर्षीय युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया. अमृतसर से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करते हुए महज 22 गेंदों में 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और कुल 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. इन 5 छक्कों की मदद से उन्होंने आईपीएल 2026 के मौजूदा सीजन में अपने कुल छक्कों की संख्या को 43 तक पहुंचा दिया.

अभिषेक शर्मा का आईपीएल में महारिकॉर्ड.

इतिहास के पन्नों में अभिषेक का नाम
अभिषेक शर्मा के लिए यह मुकाम हासिल करना कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि यह उनकी लगातार शानदार फॉर्म और निडर बल्लेबाजी का नतीजा है. इससे पहले उन्होंने आईपीएल के 2024 सीजन में भी अपनी धाक जमाई थी. उस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए अभिषेक ने 16 मैचों में विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए कुल 42 छक्के मारे थे. अब आईपीएल 2026 में 43 छक्के पूरे करते ही उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार किसी एक टी20 टूर्नामेंट में 40 से अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है. भारत की तरफ से आज तक रोहित शर्मा, विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज भी किसी दो अलग-अलग आईपीएल या टी20 टूर्नामेंट्स में 40-40 से ज्यादा छक्के नहीं लगा पाए हैं.

‘यूनिवर्स बॉस’ के एलीट क्लब में एंट्री
क्रिकेट जगत में जब भी छक्के लगाने की बात आती है, तो वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम सबसे पहले जेहन में आता है. अभिषेक शर्मा से पहले दुनिया में केवल गेल ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने एक से अधिक टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में 40 से ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया था. अब अभिषेक ने इस एलीट क्लब में एंट्री मारकर दुनिया को चौंका दिया है.

अगर क्रिस गेल के इस महारिकॉर्ड पर नजर डालें, तो ‘यूनिवर्स बॉस’ ने एक या दो बार नहीं, बल्कि चार अलग-अलग मौकों पर टी20 टूर्नामेंट्स में 40 से ज्यादा छक्के उड़ाए थे. गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए आईपीएल 2011 में 41 छक्के जड़े थे. इसके बाद उनका बल्ला और गरजा तथा उन्होंने आईपीएल 2012 में रिकॉर्ड 59 छक्के और आईपीएल 2013 में 51 छक्के लगाकर तहलका मचा दिया था. आईपीएल के अलावा क्रिस गेल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के 2017 सीजन में रंगपुर राइडर्स के लिए खेलते हुए भी 47 छक्के मारे थे.

भारतीय क्रिकेट का भविष्य
अभिषेक शर्मा ने जिस तरह से दिग्गज क्रिस गेल के नक्शेकदम पर चलते हुए इस बड़े रिकॉर्ड को छुआ है, उसने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े सिक्सर किंग बनने की राह पर हैं. उनकी टाइमिंग, निडर रवैया और स्पिनर्स के खिलाफ कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल उन्हें मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनाता है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article