21.4 C
Munich

IPL में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने रजत पाटीदार, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने रजत पाटीदार

Last Updated:

Rajat Patidar 100 IPL Sixes Record: आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल इतिहास में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसने दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है. पाटीदार आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने न सिर्फ भारतीय रिकॉर्ड ध्वस्त किया, बल्कि ‘यूनिवर्स बॉस’ कहे जाने वाले क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया.

Zoom

रजत पाटीदार ने आईपीएल में पूरे किए 100 छक्के.

नई दिल्ली. आईपीएल को हमेशा से ही गगनचुंबी छक्कों और आतिशी पारियों का मंच माना जाता रहा है. दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में अब तक कई भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज और कप्तान रजत पाटीदार ने जो कारनामा किया है, वो आज से पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया था. पाटीदार ने आईपीएल इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया है. पाटीदार की इस आंधी में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल पीछे छूट गए.

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
रजत पाटीदार ने आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे करने के लिए महज 933 गेंदें लीं. दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में शुमार क्रिस गेल ने आईपीएल में अपने पहले 100 छक्के लगाने के लिए 943 गेंदें खेली थीं. पाटीदार ने गेल से 10 गेंदें कम खेलकर यह मुकाम हासिल किया. वहीं, भारतीय बल्लेबाजों की बात करें, तो पाटीदार अब इस लिस्ट में सबसे ऊपर काबिज हो गए हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे (992 गेंदें) को भी काफी पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर जमाया कब्जा
अगर ओवरऑल आईपीएल इतिहास की बात करें तो रजत पाटीदार अब दुनिया में तीसरे सबसे तेज 100 छक्के (गेंदों के लिहाज से) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स के आंद्रे रसेल 657 गेंदों के साथ पहले स्थान पर और लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन 884 गेंदों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article