Last Updated:
Virat Kohl-Travis shake hands: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. लीग स्टेज में दोनों टीमों के लिए ये मैच महज एक औपचारिकता मात्र थी, लेकिन टॉप-2 में आने के लिए आरसीबी और सनराइजर्स ने अपना पूरा जोर लगाया. हालांकि, सनराइजर्स जीतकर भी टॉप-2 में नहीं आ सकी. इसके साथ ही मैच में भारी बवाल भी देखने को मिला.
विराट कोहली और ट्रेविस हेड में हुआ विवाद
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली का ट्रेविस हेड के साथ भारी बवाल देखने को मिला. बल्लेबाजी के दौरान विराट सनराइजर्स के ट्रेविस हेड से काफी गुस्सा थे. इसके पीछे की वजह थी स्लेजिंग. जाहिर सी बात है क्रिकेट के मैदान पर अगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हो तो फिर वह स्लेजिंग से कैसे बाज आ सकता है, लेकिन वह भूल जाते हैं कि अगर विराट कोहली सामने हो तो फिर उसे ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा. ऐसा ही आईपीएल 2026 के 67वें मैच में देखने को मिला.
दरअसल, मैच के दौरान जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे तो ट्रेविस हेड के साथ उनकी कुछ छींटाकसी हुई थी. मैच खत्म हुआ तो ट्रेविस हेड को लगा कि विराट सबकुछ भूल गए हैं. इसके बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंड शेक के लिए आए तो इस दौरान ट्रेविस हेड ने विराट कोहली से हैंड शेक के लिए अपना हाथ आगे किया, लेकिन आरसीबी के दिग्गज ने उन्हें इग्नोर करते हुए हेड के पीछे ईशान किशन से हाथ मिलाया और आगे निकल गए. इस दौरान कोहली के चेहरे का भाव ऐसा था कि मानों वह ट्रेविस से बहुत ज्यादा निराशा हैं. वहीं ट्रेविस हेड अपमानित महसूस करते हुए उनका चेहरा उतर गया.


