Last Updated:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें SRH की मालकिन काव्या मारन RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाती दिखी. उनके ऊपर चक्किंग करने का आरोप लगाती नजर आ रही है.
क्रुणाल पंड्या की बॉलिंग पर काव्या का रिएक्शन हो रहा वायरल
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने टी20 क्रिकेट के बेखौफ बल्लेबाजों का सामना करने के लिए कुछ नई बॉल डालने की प्रैक्टिस की हैं. वह क्रीज का इस्तेमाल करते हैं, बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए पीछे से गेंदबाजी करते हैं. बाउंसर, यॉर्कर समेत हर तरह की गेंद डालते हैं. 22 मई को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस स्पिनर ने बल्लेबाजों को रोकने के लिए सबकुछ ट्राई किया. SRH की मालकिन ने उनकी गेंदबाजी पर सवाल उठाया और चक्किंग करने का आरोप तक लगा दिया.
मैच के दौरान जब क्रुणाल ने नितीश कुमार रेड्डी के खिलाफ तेज गेंद डाली तो SRH की मालकिन काव्या मारन ने ‘चक्किंग’ का इशारा किया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में काव्या को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि बाएं हाथ का यह स्पिनर ‘चक्किंग’ कर रहा है. क्रुणाल को कप्तान रजत पाटीदार ने पारी के पहले हिस्से में रोके रखा क्योंकि इशान किशन मिडिल में बल्लेबाजी कर रहे थे.
Kavya Maran reaction to Krunal Pandya bowling action was priceless 😭😂


