24.2 C
Munich

विराट कोहली और ट्रैविस हेड के हैंडशेक विवाद में कूदे इरफान पठान, बताया क्यों हुआ मैच में बवाल

Must read


होमखेलक्रिकेट

विराट और हेड के हैंडशेक विवाद में कूदे पठान, बताया क्यों हुआ मैच में बवाल

Last Updated:

Irfan Pathan on handshake controversy: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए हैंडशेक विवाद को लेकर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने टिप्पणी दी है. इरफान का मानना है कि विराट कोहली को अगर कोई उकसाता है तो वह उन्हें अंदाज में जवाब में देने में मजा आता है. पठान के ये बयान मैच में ट्रैविस हेड के साथ हुए हैंडशेक विवाद पर आया है

Zoom

विराट-ट्रैविस हेड के विवाद पर बोले इरफान पठान

नई दिल्ली: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच मैदान पर हुई तीखी बहस पर टिप्पणी की है. पठान ने इस मामले को खास तवज्जो नहीं दी और कहा कि शीर्ष स्तर की क्रिकेट में कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इस तरह के टकराव स्वाभाविक हैं. कोहली और हेड के बीच मैदान पर तीखी बहस हुई. कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को लगातार इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में इस्तेमाल किए जाने का मजाक उड़ाते हुए इशारा किया कि उन्हें मैदान से बाहर रहने के बजाय कुछ गेंदें फेंकनी चाहिए. कोहली जल्द ही 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद हेड ने पलटवार करते हुए उन पर कटाक्ष किया. सनराइजर्स की 55 रन की जीत के बाद भी तनाव बना रहा.

मैच के बाद हेड ने कोहली से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय स्टार बल्लेबाज उनकी ओर ध्यान दिए बिना ही आगे बढ़ गया. पठान ने जिओ हॉटस्टार पर कहा, ‘‘विराट कोहली को हमेशा से ही मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की तरह आक्रामक शैली में खेलना, थोड़ी सी नोकझोंक, कड़ी प्रतिस्पर्धा तथा पूरे जोश और जज्बे के साथ खेलना पसंद है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोहली और हेड के बीच जो कुछ हुआ, ऐसा बेहद दबाव वाले मैचों में होना स्वाभाविक है. विशेष कर तब जबकि दोनों टीम अंक तालिका में महत्वपूर्ण स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हों. यह शीर्ष स्तर के क्रिकेट की प्रतिस्पर्धात्मक भावना का ही एक हिस्सा था.’’

सहवाग ने की वेंकटेश अय्यर से ओपनिंग कराने की मांग

इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वेंकटेश अय्यर ने प्लेऑफ से पहले आरसीबी के सामने चयन को लेकर दुविधा खड़ी कर दी है. सहवाग चाहते हैं कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज ओपनिंग करना जारी रखे. इसके अलावा उन्होंने सुझाव दिया कि फिट हो चुके फिल साल्ट को खराब फॉर्म में चल रहे जितेश शर्मा की जगह टीम में शामिल किया जाना चाहिए.

सहवाग ने कहा, ‘‘वेंकटेश अय्यर शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में कई शानदार पारियां खेली हैं. आरसीबी की तरफ से उन्हें अपनी पसंदीदा जगह पर बल्लेबाजी करने के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. लेकिन जब उन्हें मौका दिया गया तो उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया.’’

जितेश की जगह फिल साल्ट को मिले मौका- सहवाग

उन्होंने कहा, ‘‘फिल साल्ट के पूरी तरह फिट होकर लौटने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वेंकटेश अंतिम एकादश में अपनी जगह बनाए रखेंगे. मैं अय्यर को ओपनिंग से बाहर नहीं करूंगा. इसके बजाय मैं जितेश शर्मा की जगह फिल साल्ट को टीम में रखूंगा. जितेश अच्छी फॉर्म में नहीं हैं. अगर साल्ट वापसी करते हैं तो जितेश को बाहर बैठना पड़ेगा.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article