Last Updated:
IPL 2026 Rajasthan Royals Who is Emanjot Chahal: राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज रवि सिंह की जगह पंजाब के युवा ऑलराउंडर इमानजोत चहल को शामिल किया है. राजस्थान को मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला खेलना है, इससे पहले टीम में यह बदलाव हुआ है.
चोटिल रवि सिंह की जगह राजस्थान ने इमनजोत चहल को टीम से जोड़ा.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस आखिरी स्टेज पर है. रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला मुकाबला करो या मरो का है, जिसे जीतकर टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीमें टॉप-4 का टिकट पक्का कर चुकी हैं. मुंबई के खिलाफ अपने सबसे अहम और आखिरी लीग मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के खेमे से एक बड़ी सामने आई है. टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. टीम ने इसके रिप्लेसमेंट का ऐलान करते हुए युवा ऑलराउंडर इमनजोत चहल को टीम से जोड़ा है.
रवि सिंह की जगह इमानजोत चहल की एंट्री
चोटिल रवि सिंह के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब के युवा ऑलराउंडर इमानजोत चहल को अपनी टीम में शामिल किया है. टाटा आईपीएल की तकनीकी समिति से मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने आधिकारिक तौर पर इस रिप्लेसमेंट की घोषणा की. रॉयल्स ने इमानजोत को ₹30 लाख की बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा है.
🚨 News 🚨@rajasthanroyals sign Emanjot Chahal as a replacement for injured Ravi Singh


