20.5 C
Munich

सनराइजर्स के प्लेऑफ में पहुंचने पर भी क्यों टेंशन में हैं डेनियल विटोरी, टीम के इस कमोजरी से हैं भयभीत

Must read


होमखेलक्रिकेट

SRH के प्लेऑफ में पहुंचने पर भी क्यों टेंशन में हैं डेनियल विटोरी

Last Updated:

सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच डेनियल विटोरी ने प्लेऑफ के मैचों को लेकर एक बड़ी चिंता जाहिर की है. विटोरी ने कहा है कि प्लेऑफ मैचों में टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी पर उनकी पैनी नजर होगी. क्योंकि इस पूरे सीजन में सनराइजर्स का मिडिल ऑर्डर बैटिंग पूरी तरह से टेस्ट नहीं हो पाया है.

Zoom

सनराइजर्स के बॉलिंग कोच डेनियल विटोरी

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने इस सत्र में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय शीर्ष क्रम के विस्फोटक बल्लेबाजों और अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण को दिया है. इसके साथ ही उनका मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ से पहले वह अपने मध्यक्रम पर नजर बनाए रखेंगे जिसको अभी तक खास परखा नहीं गया है. सनराइजर्स ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 55 रन से जीत दर्ज की लेकिन वह नेट रन रेट के कारण शीर्ष दो में जगह नहीं बना पाया और उसने अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया.

विटोरी ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. आपको सब कुछ हासिल नहीं हो सकता. यह शानदार मैच था और हमारे खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. सत्र अभी खत्म नहीं हुआ है और हम तालिका में रन रेट के कारण थोड़ा पीछे रह गए, लेकिन नौ जीत दर्ज करना शानदार रहा.’’ सनराइजर्स अब एलिमिनेटर में बुधवार को खेलेगा. विटोरी ने कहा, ‘‘हमारे मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने शायद पूरे सत्र में ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है, इसलिए इन बड़े मैचों की तैयारी के दौरान हम इस पर नजर रखेंगे. लेकिन टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है.’’

विटोरी ने की टीम के तेज गेंदबाजों की तारीफ

उन्होंने कहा, ‘‘शीर्ष चार बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है. हमारे गेंदबाजों ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन किया. मुझे लगता है कि ईशान (मलिंगा), पैट (कमिंस) और साकिब (हुसैन) की तिकड़ी ने असली अंतर पैदा किया है.’’ विटोरी ने कहा, ‘‘ हमारी रणनीति हमेशा पांचवें और छठे गेंदबाज के विकल्प पर निर्भर करता है. यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. पिच की प्रकृति को देखते हुए हमने आज रात हर्षल पटेल को मौका दिया, लेकिन हम जानते हैं कि हमारे पास (प्रफुल्ल) हिंगे और हर्ष दुबे भी हैं.’’

विटोरी ने पिछले मैचों में टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए गेंदबाजी आक्रमण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसने बल्लेबाजी इकाई का बखूबी साथ दिया. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 12 मैचों में से आठ में जीत हासिल करना वाकई बहुत बड़ी उपलब्धि है. मुझे लगता है कि हमने अपनी बल्लेबाजी से यही उम्मीद की थी और फिर गेंदबाजों ने उनका अच्छा साथ दिया, जिसकी वजह से हम आज इस स्थिति में हैं.’’

तीसरे पोजीशन से भी खुश हैं हेड कोच एंडी फ्लावर

इस बीच आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने इस मैच में हार के बावजूद अंक तालिका में शीर्ष पर रहने पर संतोष व्यक्त किया. फ्लावर ने कहा, ‘‘हमने तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया जिससे पता चलता है कि हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. यह 10 बहुत अच्छी टीम वाली एक उत्कृष्ट लीग है, इसलिए हम प्लेऑफ से पहले काफी आत्मविश्वास से भरे हैं.’’

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article