20.5 C
Munich

अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर ऋषभ पंत ने छोड़ा कैच, फिर सचिन के लाडले ने कप्तान पर निकाला गुस्सा

Must read


होमखेलक्रिकेट

अर्जुन की गेंद पर पंत ने छोड़ा कैच, सचिन के लाडले ने कप्तान पर निकाला गुस्सा

Last Updated:

Arjun Tendulkar Wicket: अपना पहला ही ओवर लेकर आए अर्जुन तेंदुलकर ने चौथी गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स को लगभग विकेट दिला ही दिया था, लेकिन विकेट के पीछे खड़े कप्तान ऋषभ पंत ने प्रभसिमरन सिंह का कैच छोड़ दिया. कैच छूटने के साथ ही अर्जुन तेंदुलकर भी हताश हो गए. हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Zoom

अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर ऋषभ पंत ने छोड़ा कैच.

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में पहली बार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मैदान पर उतरे. उन्हें प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया गया. जब उनकी गेंदबाजी की बारी आई तो उन्होंने अपने पहले ही ओवर में मौका बनाया, लेकिन ऋषभ पंत की गलती से उनके खाते में विकेट नहीं आ पाया. अर्जुन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से पंजाब किंग्स के खतरनाक बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को पूरी तरह चकमा दे दिया था, लेकिन विकेट के पीछे खड़े कप्तान ऋषभ पंत ने एक ऐसा कैच टपका दिया, जिसने अर्जुन के अरमानों पर पानी फेर दिया. विकेट मिलने की खुशी पल भर में भारी निराशा में बदल गई और सचिन तेंदुलकर के लाडले का रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

यह पूरा वाकया पंजाब किंग्स की पारी के सातवें ओवर में घटा, जब कप्तान ऋषभ पंत ने गेंद अर्जुन तेंदुलकर के हाथों में सौंपी. अर्जुन अपने स्पेल का पहला ही ओवर डाल रहे थे और उनकी नजरें टीम को एक बड़ी सफलता दिलाने पर थीं. ओवर की चौथी गेंद पर अर्जुन ने एक सटीक रणनीति अपनाई. उन्होंने क्रीज पर टिक चुके प्रभसिमरन सिंह को एक तीखी शॉट-पिच गेंद फेंकी, जो लेग स्टंप की तरफ आ रही थी. प्रभसिमरन इस लेंथ के लिए तैयार नहीं थे और उन्होंने जल्दबाजी में पुल शॉट खेलने का प्रयास किया. गेंद की रफ्तार के कारण वह पूरी तरह बीट हुए और गेंद उनके ग्लव्स को छूती हुई विकेट के पीछे हवा में लहरा गई.

कप्तान पंत से छूटा कैच, अर्जुन का फूटा गुस्सा
गेंद जैसे ही हवा में उठी, विकेटकीपर और कप्तान ऋषभ पंत ने अपने बाईं ओर छलांग लगाई. पंत ने गेंद तक पहुंचने के लिए कोशिश पूरी की, लेकिन गेंद उनके दोनों दस्तानों में आकर छिटक गई. इसके साथ ही प्रभसिमरन को 20 रन के निजी स्कोर पर एक जीवनदान मिल गया. कैच छूटते ही अर्जुन तेंदुलकर बुरी तरह झल्ला गए. वह खुद को रिएक्शन देने से रोक नहीं पाए और वो कैमरे में कैद हो गया. हालांकि, तुरंत ही अर्जुन शांत भी हो गए. दूसरी ओर, कप्तान ऋषभ पंत भी खुद इस प्रयास से बेहद नाखुश दिखे और उन्हें मलाल था कि एक आसान तो नहीं, लेकिन पकड़ा जाने वाला मौका उनके हाथ से निकल गया.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article