Last Updated:
इस बार के इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में खेलने वाली चार टीमों के नाम अब तक तय नहीं हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अगले दौर में पहुंच चुकी है. राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आखिरी सीट हासिल करने के लिए रेस में है.
केकेआर और पंजाब की टीमें राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ करेंगी.
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में खेलने वाली टॉप 3 टीमों के नाम तय हो चुके हैं. अब सिर्फ 1 ही जगह खाली है जिसके लिए दौड़ में राजस्थान रॉयल्स की टीम सबसे आगे चल रही है. पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी दावेदार है. दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीद खत्म हो चुकी है. पंजाब और कोलकाता के फैंस का दिल एक झटके में राजस्थान की टीम तोड़ सकती है.
RCB ने SRH को पछाड़ हासिल किया टॉप पोजिशन
टाइटंस क्वालिफायर 1 में जगह पक्की कर चुका था और पहले स्थान के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला था. RCB को SRH के खिलाफ शुक्रवार को हुए मुकाबले में 256 रन का पीछा करने को मिला. हैदराबाद की टीम को कम से कम 177 रन पर चैलेंजर्स को रोकना था लेकिन टीम ने 200 रन बना दिए. रजत पाटीदार की टीम ने टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में कदम रखा और पैट कमिंस की टीम तीसरे नंबर पर रही.
राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ स्थिति
RR एकमात्र ऐसी टीम है जिसके पास अपनी किस्मत अपने हाथ में है. अगर वे अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हरा देते हैं तो प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की हो जाएगी. अगर हारने के बाद भी क्वालीफाई कर सकते हैं. ऐसा होगा अगर पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों अपने-अपने आखिरी मैच हार जाएं.
पंजाब किंग्स प्लेऑफ स्थिति
लगातार छह मैच हारने के बावजूद PBKS की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना होगा. इसके बाद उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस से हार जाए. इसके अलावा, उन्हें यह भी चाहिए कि कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बहुत बड़ी जीत (करीब 50+ रन) न दर्ज करें, ताकि नेट रन रेट में PBKS आगे रह सके.
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ स्थिति
KKR को आखिरी लीग मैच खेलने का फायदा मिलेगा. अगर PBKS और RR दोनों अपने मैच हार जाते हैं, तो KKR के लिए जीत ही क्वालीफिकेशन के लिए काफी होगी. अगर PBKS जीत जाती है, तो KKR को नेट रन रेट में आगे निकलने के लिए बहुत बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. अगर RR जीत जाता है, तो KKR की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


