15.7 C
Munich

Sakib Hussain IPL Record: साकिब हुसैन ने आईपीएल में रचा इतिहास, 10 मैच में बना दिया महारिकॉर्ड, पहली बार टूर्नामेंट में हुआ ऐसा

Must read


होमखेलक्रिकेट

साकिब हुसैन ने आईपीएल में रचा इतिहास, 10 मैच में बना दिया महारिकॉर्ड

Last Updated:

Sakib Hussain Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने अपनी दमदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया. साकिब ने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. साकिब ने अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी. इसके बाद से उन्हें लगातार टीम में खेलने का मौका मिला है.

Zoom

साकिब हुसैन के नाम आईपीएल में महारिकॉर्ड

नई दिल्ली: गोपालगंज एक्सप्रेस के नाम से मशहूर बिहार के साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में ही इतिहास रच दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 में साकिब को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला था. साकिब ने अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी. फिर क्या था साकिब की सटीक लाइन लेंथ और विकेट लेने की भूख ने सनराइजर्स के मैनेजटमेंट को खूब प्रभावित किया और फिर सीजन के बचे हुए सभी लीग मैच में उन्हें मैदान पर उतारा.

साकिब भी सनराइजर्स की उम्मीदों पर पूरी तरह से खड़े उतरे. आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में साकिब सनराइजर्स के लिए कुल 10 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 15 विकेट निकाले. सिर्फ इतना नहीं, साकिब ने अपने डेब्यू के बाद से हर मैच में विकेट लिया. आईपीएल इतिहास में साकिब डेब्यू से लगातार 10 मैचों में विकेट निकालने वाले पहले गेंदबाज बने हैं. इससे पहले आईपीएल में कभी किसी गेंदबाज ने डेब्यू के बाद लगातार 10 मैचों में विकेट लिया था.

साकिब को SRH ने 30 लाख में खरीदा था

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुए ऑक्शन में सनराइजर्स के मैनेजमेंट ने साकिब को सिर्फ 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा था. शुरुआती मैचों में साकिब को खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन जब टीम को लगातार हार मिली तो उन्होंने साकिब पर दांव खेलने का फैसला लिया जो बिल्कुल सही बैठा. बता दें कि साकिब को साल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने भी खरीदा था. उस सीजन में केकेआर ने उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस पर स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था. आईपीएल 2025 में वह अनसोल्ड रहे थे.

प्लेऑफ में पहुंच चुकी है सनराइजर्स की टीम

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आरसीबी और गुजरात टाइटंस के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है. टीम का आखिरी लीग मैच आरसीबी के साथ था. इस मैच में अगर सनराइजर्स आरसीबी को 166 रन पर समेट देती तो वह बेहतर रनरेट के कारण नंबर-2 पर पहुंचती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. सनराइजर्स ने लीग स्टेज में तीसरे नंबर रहते हुए सीजन को फिनिश किया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article