Last Updated:
Shreyas Iyer Hundred: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने आखिरी लीग मुकाबले में शिकस्त देकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं. पंजाब की इस जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 101 रन की दमदार शतकीय पारी खेली. पंजाब की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है. उसके 14 मुकाबलों में 15 अंक हो गए हैं.
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में बनाया अनोखा कीर्तिमान.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 में 23 मई का दिन पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम रहा. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए एक बेहद अहम मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने न सिर्फ अपनी टीम को 7 विकेट से एक शानदार और जरूरी जीत दिलाई, बल्कि आईपीएल के इतिहास में एक ऐसा गजब का कीर्तिमान बना दिया, जो पिछले 19 सीजन में कोई भी कप्तान नहीं कर सका था. अय्यर ने इस मुकाबले में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 101 रन की नाबाद पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. इसके साथ ही श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका.
नंबर-4 पर आकर मचाया कोहराम
इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 51 गेंदों में नाबाद 101 रनों की तूफानी पारी खेल डाली. अपनी इस पारी में अय्यर ने कुल 16 बाउंड्रीज लगाईं. आईपीएल इतिहास में इससे पहले कप्तानों द्वारा 16 बार शतक लगाए जा चुके हैं, लेकिन वो सभी शतक टॉप-3 (ओपनर या नंबर-3) में बल्लेबाजी करते हुए आए थे. मध्यक्रम में आकर बतौर कप्तान शतक जड़ने का यह पहला कारनामा श्रेयस अय्यर ने कर दिखाया है.
101* in his 101st #TATAIPL game as captain to bring up his first hundred in the league 🫡A special knock from skipper Shreyas Iyer 💯


