13.9 C
Munich

प्लेऑफ से पहले आरसीबी को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

Must read


होमखेलक्रिकेट

प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

Last Updated:

Jacob Bethell ruled out: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में पहले स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के ओपनर बल्लेबाज जैकब बेथेल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होकर अपने देश इंग्लैंड लौट चुके हैं. बेथेल के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं रहा. उन्हें कुछ मैचों में मौका मिला था, लेकिन वह खुद को साबित नहीं कर पाए.

Zoom

जैकब बेथेल आईपीएल 2026 से हुए बाहर

नई दिल्ली: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में टॉप पोजीशन हासिल किया है. बेहतर रनरेट के साथ आरसीबी ने लीग स्टेज के 14 में से 9 मैच जीते हैं. हालांकि, प्लेऑफ मुकाबले से पहले टीम को एक बड़ा नुकसान हो गया है. टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज जैकब बेथेल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी दी कि उन्हें रिंग फिंगर में चोट लगी है, जिसके कारण वह आरसीबी के लिए आईपीएल 2026 में अब आगे नहीं खेल पाएंगे.

आईपीएल 2026 में जैकब बेथेल को आरसीबी के लिए 7 मैचों में खेलने का मिला, लेकिन वह बुरी तरह से फ्लॉप रहे. बेथेल इन 7 मैचों में 124.67 के मामूली स्ट्राइक रेट से सिर्फ 96 रन ही बना सके. सीजन में उनका सबसे बड़ा स्कोर 27 रहा. इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बेथेल की खूब आलोचना भी हुई थी. बेथेल के ही हमवतन और पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो यहां तक कह दिया कि अगर उनसे बैटिंग नहीं हो पा रही है तो वापस इंग्लैंड लौट जाए.

फिल साल्ट करेंगे विराट के साथ ओपनिंग?

आईपीएल 2026 में फिल साल्ट की गैर मौजूदगी में जैकेब बेथल ने विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत की थी. हालांकि, बेथल ओपनर के तौर पर कारगार साबित नहीं हुए. वहीं फिल साल्ट पूरी तरह से फिट होकर अब खेलने के लिए तैयार है, लेकिन आरसीबी ने अपने आखिरी मैच में विराट के साथ वेंकटेश अय्यर से पारी शुरुआत कराई थी और उन्होंने दमदार खेल दिखाय था. ऐसे में अब आरसीबी के सामने के समस्या ये है कि वह फिल साल्ट से ओपन कराए या फिर वेंकटेश अय्यर के साथ आगे बढ़ें.

वहीं, टीम के लिए दूसरा विकल्प ये भी हो सकता है कि फिल साल्ट को टीम में जितेश शर्मा की जगह शामिल किया जाए. जितेश के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है और बल्ले से वह संघर्ष करते हुए दिखे हैं. ऐसे में आरसीबी चाहे तो अय्यर से ओपन करा सकती है और मिडिल ऑर्डर में फिल साल्ट को आजमाया जा सकता है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article