12.4 C
Munich

भाई की कामयाबी पर सारा तेंदुलकर हुईं इमोशनल, अर्जुन के लिए शेयर किया ये खास मैसेज

Must read


होमखेलक्रिकेट

भाई की कामयाबी पर सारा हुईं इमोशनल, अर्जुन के लिए शेयर किया ये खास मैसेज

Last Updated:

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आखिरी लीग मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने कमाल की गेंदबाजी की. अर्जुन ने मैच में टीम के लिए 1 विकेट लिया और वह सबसे ज्यादा किफायती भी रहे. अर्जुन की इस कामयाबी पर उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने उनके लिए भावुक पोस्ट किया था. इसके अलावा अर्जुन की बहन सारा ने भी भाई के लिए खास मैसेज शेयर किया.

Zoom

सारा तेंदुलकर ने भाई के लिए लिखा भावुक पोस्ट

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमीयर लीग 2026 में सिर्फ एक मैच खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर के लिए उनके पिता सचिन और बहन सारा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है. लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए अर्जुन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. मैच में अर्जुन ने 4 ओवर में सिर्फ 36 रन देकर प्रभसिमरन सिंह का विकेट हासिल किया. अर्जुन की लाइन-लेंथ के आगे खुद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी शॉट खेलने में असहज दिख रहे थे.

आईपीएल के इस सीजन में सिर्फ एक मैच में मौका पाने वाले अर्जुन के लिए उनकी बहन सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. सारा ने अर्जुन की तस्वीर के साथ लिखा, “मेरे प्यारे छोटे भाई, तुम दुनिया की हर खुशी को डिजर्व करते हो. तुम्हारी मेहनत, दबाव झेलने की क्षमता और हर मुश्किल में धैर्य रखने पर मुझे बहुत गर्व है. मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी.” बता दें कि अर्जुन ने पंजाब के खिलाफ मैच में अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया. वह अपनी टीम के मैच में सबसे किफायती गेंदबाज रहे. यही कारण है कि उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article