Last Updated:
Tom Moody on Rishabh Pant captaincy: ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन बहुत ही खराब रहा. टीम ने लीग स्टेज के 14 मैचों में से सिर्फ 4 में जीत दर्ज कर पाई. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने एक बड़ा बयान दिया. मूडी का मानना है कि टीम अगले सीजन से पहले नए लीडरशिप रोल के लिए विकल्पों की तलाश करेगी.
ऋषभ पंत की हो सकती है LSG की कप्तानी से छुट्टी
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स का अंत निराशजनक रहा. टीम लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. ऋषभ पंत की अगुवाई में एलएसजी की टीम इस सीजन के 14 लीग मैचों में सिर्फ 4 में जीत हासिल कर पाई और वह पॉइंट्स टेबल में आखिर पाएदान पर रही. पंत की कप्तानी में टीम की इस दुर्दशा के बाद एलएसजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने अगले सीजन के लिए लीडरशिप में बदलाव की बात कही है.
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मिली हार के बाद टॉम मूडी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. मूडी ने कहा, “जहां तक टीम के लीडरशिप की बात है तो निश्चित रूप से यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर हम भविष्य में इसके स्वरूप को लेकर बहुत गंभीरता से विचार करेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि हमें एक नए सिरे से शुरुआत करने पर विचार करने की आवश्यकता है.”
क्यों जाएगी पंत से एलएसजी की कप्तानी
ऋषभ पंत को एलएसजी की कप्तानी से हटाए जाने की कई वजहे हैं. ऐसा नहीं है कि पंत में कप्तानी का माद्दा नहीं है. लखनऊ से पहले पंत ने दिल्ली कैपिटल्स का भी नेतृत्व किया था, लेकिन दबाव में टीम को कैसे चलाना है उस मामले में वह पूरी तरह से फेल रहे हैं. लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में एक अच्छी टीम तैयार की थी, लेकिन किस खिलाड़ी को कब और कहां इस्तेमाल करना है उसमें भी पंत नाकाम साबित हुए.
सबसे बड़ा उदाहरण तो आईपीएल 2026 का ही है. सीजन की शुरुआत में पंत ने फैंसला किया कि वह टॉप ऑर्डर में बैटिंग करेंगे. इसके लिए निकोलस पूरन को मिडिल ऑर्डर में जाना पड़ा और वह फ्लॉप हो गए. पंत को लगा कि ये कॉम्बिनेशन नहीं बन रहा है तो फिर से पूरन को तीसरे नंबर पर लाए. इस तरह पंत पूरे सीजन सिर्फ टीम कॉम्बिनेशन बनाने में रह गए, जिसकी वजह से लखनऊ प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. पंत की इसी कमजोर कप्तानी के कारण उन पर एक्शन होना तय माना जा रहा है.
27 करोड़ में LSG ने पंत को खरीदा था
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नाकामी के बाद लखनऊ ने मेगा ऑक्शन में लगभग अपनी पूरी टीम बदल दी थी. ऑक्शन में टीम ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था, लेकिन इसके बावजूद उसकी किस्मत रूठी रही. पंत की कप्तानी में लखनऊ लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है. खुद पंत का प्रदर्शन भी टीम के लिए बेहद शर्मनाक रहा है. यही कारण है कि टीम की ऐसी दुर्दशा हुई.
लखनऊ के लिए आईपीएल 2026 में पंत के प्रदर्शन की बात करें तो वह 14 मैच में 138.05 की साधारण स्ट्राइक रेट से सिर्फ 312 रन बना पाए, जिसमें वह सिर्फ एक बार 50 रन के आंकड़े को पार कर पाए. आईपीएल 2025 में तो पंत की हालत और खराब थी. उस सीजन में पंत 14 मैच में सिर्फ 269 रन बनाए थे. लीग स्टेज के अंत में अगर पंत के बल्ले से शतक नहीं आया होता तो उनके खाते में ये रन भी नहीं होते.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


