7.1 C
Munich

शुभमन गिल में विराट कोहली को छोड़ा पीछे, IPL में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बने दूसरे भारतीय

Must read


होमखेलक्रिकेट

शुभमन में विराट को छोड़ा पीछे, सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बने दूसरे भारतीय

Last Updated:

Shubman Gill surpasses Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शुभमन गिल इस लीग में सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में अब विराट कोहली को पीछे छोड़ा है. शुभमन गिल आगे सिर्फ केएल राहुल केएल राहुल हैं.

Zoom

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में पारी की शुरुआत करते हुए शुभमन विराट कोहली को पीछे छोड़ आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. शुभमन गिल ने ये उपलब्धि अपनी 118वीं आईपीएल पारी में हासिल की है. वहीं विराट कोहली ने ये कारनामा 128वीं आईपीएल में की थी.

आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में केएल राहुल टॉप पर हैं. आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले केएल राहुल ने करियर के 105वीं पारी में ही 4000 रनों के आंकड़े को पार दिया था. इस तरह अब शुभमन गिल इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, लखनऊ के खिलाफ मैच में शुभमन गिल ने 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 34 गेंद में अपनी फिफ्टी भी पूरी की.

56 रन बनाकर आउट हुए शुभमन गिल

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले शुभमन गिल ने 56 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में शुभमन गिल ने 40 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का ल गाया. हालांकि, दिक्कत ये रही कि शुभमन गिल मैच के लिए विनिंग शॉट नहीं लगा पाए, लेकिन इस दौरान उन्हें जोस बटलर बेहतरीन साथ मिला. बटलर ने 37 गेंद में 60 रनों का योगदान दिया. अपनी इस पारी में उन्होंने बिना कोई सिक्स लगाए 11 चौके जड़े.

गुजरात ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

शुभमन गिल और जोस बटलर की दमदार अर्धशतकीय पारी से गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से मैच को अपने नाम किया. मुकाबले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतने के बाद लखनऊ को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी. इसके जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में ही 165 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article