28.7 C
Munich

21 दिन पहले ही पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना तय था! फिर कैसे हुई आईपीएल 2026 से बाहर

Must read


होमखेलक्रिकेट

21 दिन पहले ही पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना तय था! फिर कैसे हुई बाहर

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मुकाबलों को देखने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी. श्रेयस अय्यर की टीम ने 7 मैच खेलने के बाद 6 जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया और इसके बाद अगले 6 लगातार मुकाबले हार गई. आखिरी मुकाबला जीतने के बाद भी टीम 15 अंकों पर ही रह गई.

Zoom

पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर

नई दिल्ली. रविवार (24 मई) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में खेलने वाली चार टीमों के नाम तय हो गए. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी लीग मैच में हराया. रियान पराग की टीम टॉप 4 में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. इस मैच में मुंबई की जीत पर पंजाब किंग्स की नजर जमी थी. टूर्नामेंट में धमाकेदार 6 लगातार जीत के साथ शुरुआत करने वाली टीम अब प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. 23 मई को टीम ने अपना आखिरी मैच जीता था और इससे पहले 25 अप्रैल को जीत मिली थी. 1 महीने पहले ऐसा माना जा रहा था कि पंजाब प्लेऑफ में आसानी से जगह बनाएगा लेकिन नहीं हो पाया.

आईपीएल की शुरुआत जब हुई तो एक मात्र पंजाब किंग्स ही ऐसी टीम थी जिसके प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर फैंस और क्रिकेट पंडित आश्वस्त थे. श्रेयस अय्यर की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत से शुरुआत की. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को हराया. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश की वजह से अंक बांटा. अगले चार मैच में सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और फिर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की. यहां तक सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन फिर सबकुछ बदल गया.

21 दिन पहले टीम का प्लेऑफ पक्का लग रहा था

7 मैच खेलने के बाद पंजाब किंग्स ने 6 जीत और एक बेनतीजा मैच से 13 अंक हासिल किए थे. 25 अप्रैल को टीम ने दिल्ली को हराया था. इसके बाद 28 अप्रैल और 03 मई को खेला जाने वाला मैच जीतकर टीम प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर सकती थी. मतलब 21 दिन पहले ही उसको टिकट मिल जाता. राजस्थान और गुजरात को हराने के बाद पंजाब के पास 17 अंक हो जाते लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

पंजाब कैसे हो गया प्लेऑफ से बाहर

28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए टीम को सीजन की पहली हार मिली. इसके बाद गुजरात टाइटंस ने हराया और फिर अगले चार मुकाबले में हार मिली. हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टीम को हराकर उसके प्लेऑफ की डगर मुश्किल कर दी.  24 मई को लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल कर पंजाब 15 अंकों तक पहुंचा लेकिन राजस्थान ने मुंबई को 24 मई के मुकाबले में मात देकर 16 अंक के साथ टॉप 4 में जगह पक्की कर ली. लगातार 6 हार ने पंजाब किंग्स के प्लेऑफ का सपना तोड़ दिया.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article