28.7 C
Munich

IPL Playoffs Teams Final : चौथा ओवर डालने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली बुरी खबर, आईपीएल 2026 से किया बाहर

Must read


होमखेलक्रिकेट

चौथा ओवर डालने से पहले KKR को मिली बुरी खबर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

Last Updated:

IPL Playoffs Teams Final : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में खेलने वाली चारों टीम के नाम का फैसला हो चुका है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी जगह पक्की की. इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.

Zoom

राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल से बाहर

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रोचक रेस अब खत्म हो चुकी है. मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाले मुकाबले पर सबकी नजर थी. सबसे ज्यादा इस मैच पर कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की उम्मीद टिकी थी. रविवार (24 मई) को रियान पराग की टीम ने हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस को हराकर एक साथ दो टीमों का सपना तोड़ दिया. कोलकाता की टीम दिल्ली के खिलाफ खेलने उतरी लेकिन चौथा ओवर होने के साथ ही उनका सफर खत्म हो गया. जब राजस्थान को जीत मिली तब दिल्ली के खिलाफ 3.3 ओवर ही डाले गए थे.

मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जैसे ही हराया कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला बेमानी हो गया. मैच के नतीजे का असर पड़ता अगर राजस्थान की टीम मुंबई से हार जाती. टॉस जीतकर अजिंक्य रहाणे ने ये सोच कर पहले गेंदबाजी चुनी की वो पंजाब की टीम को नेट रन रेट में पछाड़ेंगे. पंजाब की टीम के 15 अंक थे और कोलकाता दिल्ली को हराकर इतने ही अंकों तक पहुंचती. मैच में जीत हासिल करे इससे पहले ही राजस्थान की जीत ने सबकुछ खत्म कर दिया.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article